गृहमंत्री अनिल विज ने राहुल और प्रियंका गांधी को बताया लाइव पेट्रोल बम, ट्वीट कर लिखा- सावधान रहें..

गृहमंत्री अनिल विज ने राहुल और प्रियंका गांधी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। सोशल मीडिया के जरिए ट्वीट करते हुए लिखा— राहुल और प्रियंका गांधी से सावधान रहें क्योंकि वे लाइव पेट्रोल बम हैं जहां कभी भी वे जाते हैं वे आग जलाते हैं और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं। बता दें कि हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज लगातार कांग्रेस पर बयान बाजी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने सोमवार को सोनिया गांधी पर निशाना साधा था। इस दौरान अनिल विज ने कहा था कि सोनिया गांधी ने खुद तो इटली से भारत आकर यहां की नागरिकता ले ली लेकिन पड़ोसी देशों में प्रताड़ित हो रहे हिंदुओं को उनको नागरिकता देने का राहुल और सोनिया विरोध कर रहे हैं। वहीं अब राहुल और प्रियंका गांधी को लेकर हमला बोला है। उनके इस ट्वीट से एक बार फिर से राजनीति गलियारों में हलचल मच गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here