गृह मंत्री ने किया दतिया व्यापार मेले का शुभारंभ


गृह मंत्री ने किया दतिया व्यापार मेले का शुभारंभ


 


भोपाल : शनिवार, फरवरी 20, 2021, 19:33 IST

गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को दतिया में व्यापार मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि 40 दिन तक चलने वाले इस मेले में स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह मेला हमारे देश की पुरानी संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है। कतिपय कारणों से कुछ वर्ष इस मेले का आयोजन नहीं हो सका था परंतु अब यह मेला प्रतिवर्ष आयोजित किया जायेगा। मेला व्यापार ही नहीं, हमारी संस्कृति एवं मनोरंजन का केन्द्र भी है। नगर पालिका दतिया द्वारा आयोजित इस मेले में दतिया ही नहीं आस-पास अन्य जिलों के व्यापारी अपने सामान का विक्रय करते हैं। इस मेले में व्यवसाय के साथ प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे।

शुभारंभ के अवसर पर पूर्व विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


मुकेश दुबे

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here