गोदामों में भण्डारण के पुख्ता प्रबंध करें


गोदामों में भण्डारण के पुख्ता प्रबंध करें – मंत्री श्री पटेल


हरदा जिला-स्तरीय उपार्जन समिति की बैठक सम्पन्न 


भोपाल : बुधवार, मार्च 24, 2021, 20:37 IST

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने हरदा जिला-स्तरीय उपार्जन समिति की बैठक में सभी गोदामों में भण्डारण के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिले के सभी 155 केन्द्रों में खरीदी की जाना सुनिश्चित करें। उपार्जन में महिला स्व-सहायता समूहों की अधिक से अधिक सहायता ली जाये।

श्री पटेल ने कहा कि विगत वर्ष जिले में 4.96 लाख मीट्रिक टन गेहूँ उपार्जन किया गया था। इस वर्ष भी लगभग 5 लाख मीट्रिक टन गेहूँ उपार्जित किया जाना है। उपार्जन में किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उपार्जन संबंधी सभी व्यवस्थाएँ सुचारु एवं सुदृढ़ रहें। मंत्री श्री पटेल ने जन-सहयोग से नवीनीकृत किये गये ‘आत्मा’ परियोजना के कार्यालय कक्ष का लोकार्पण भी किया।


अलूने

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here