ग्रामीण नलजल योजनाओं हेतु 18.16 करोड़ स्वीकृत


ग्रामीण नलजल योजनाओं हेतु 18.16 करोड़ स्वीकृत


भोपाल, सीहोर तथा हरदा की 22 योजनाएँ शामिल 


भोपाल : बुधवार, नवम्बर 18, 2020, 14:07 IST

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग प्रदेश की समूची ग्रामीण आबादी की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु निरन्तर कार्य कर रहा है। रेट्रोफिटिंग योजना के अन्तर्गत भोपाल जिले के ग्रामीण क्षेत्र की 4, सीहोर जिले की 10 तथा हरदा जिले की 8 ग्रामीण नलजल योजनाओं के लिए 18 करोड़ 15 लाख 80 हजार रूपये की स्वीकृति जारी की गई है।

प्रस्तावित कार्यों के क्रियान्वयन में जल जीवन मिशन के मापदण्डों का पालन किया जा रहा है। मैदानी क्षेत्र के विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है ताकि समय-सीमा में कार्य पूर्ण कर ग्रामीण आबादी को योजना का लाभ दिया जा सके।

इन ग्रामीण नलजल योजनाओं से भोपाल जिले के ग्राम रूनाहा, कढ़ैयाशाह, बाबचिया, रतुआरतनपुर, सीहोर जिले के ग्राम भंवरीकला, खडीहाट, खाचरोद, गवाखेड़ा, ग्वाली, कुण्डियानाथू, अरनियाराम, नौगांव, मैना, कजलास एवं हरदा जिले के ग्राम चारूवा, छीपानेर, भादूगांव, खिडकीवाला, सोडलपुर, डोलरिया, तजपुरा तथा सिरकम्बां की ग्रामीण आबादी को लाभ मिलेगा।


समर चौहान


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here