ग्रामीण स्तर तक योजनाओं का हो व्यापक प्रचार-प्रसार


ग्रामीण स्तर तक योजनाओं का हो व्यापक प्रचार-प्रसार


मंत्री श्री जायसवाल और श्री पटेल ने ली सीधी में बैठक
 


भोपाल : सोमवार, फरवरी 17, 2020, 20:36 IST

खनिज साधन मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल ने अपने प्रभार के जिला सीधी में जिला खनिज प्रतिष्ठान एवं जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक ली। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल बैठक में शामिल हुए।

मंत्री श्री जायसवाल ने अधिकारियों से कहा कि जिले के पात्र हितग्राही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहें। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का ग्रामीण स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। श्री जायसवाल ने कहा कि अधिकारी पूरी ऊर्जा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने आम आदमी की समस्याओं एवं आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

मंत्री श्री पटेल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि खराब ट्रान्सफार्मरों को तत्काल बदलें। अभियान चलाकर लो-वोल्टेज की समस्या को निराकरण सुनिश्चित करें। श्री पटेल ने इन्द्रा गृह ज्योति योजना का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को दिलाने के निर्देश दिये।

बैठक में विधायक श्री कुँवर सिंह टेकाम और श्री शरदेंदु तिवारी भी शामिल हुए।


आरएस मीणा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here