ग्रेटर नोएडा: ओप्पो कंपनी के 9 कर्मचारी कोरोना संक्रमित, फैक्ट्री बंद – Coronavirus greater noida oppo india employee covid 19 positive

  • 9 मई को शुरू हुआ था प्रोडक्शन
  • फिर से फैक्ट्री को किया गया बंद

ग्रेटर नोएडा में स्थित ओप्पो मोबाइल कंपनी के 9 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इसके बाद फैक्ट्री को बंद कर दिया गया है. फैक्ट्री में दोबारा प्रोडक्शन की शुरुआत 9 मई से हुई थी. अब कोरोना पॉजिटिव पाए गए कर्मचारियों के संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है और उन्हें क्वारनटीन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

ओप्पो इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हम सभी कर्मचारियों की सुरक्षा को सबसे आगे रखते हैं. हमने ग्रेटर नोएडा में मोबाइल फोन के विनिर्माण के सभी कार्यों को स्थगित कर दिया है और 3000 से अधिक कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है, अभी टेस्ट का रिजल्ट आना बाकी है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

ओप्पो इंडिया ने कहा कि कोरोना टेस्ट में निगेटिव पाए गए कर्मचारियों को सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल के बाद फैक्ट्री आने की इजाजत दी जाएगी. हम कर्मचारियों को फैक्ट्री परिसर में सुरक्षित रखने और कीटाणुरहित करने के लिए कड़े कदम उठा रहे हैं.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

इस बीच नोएडा से सटे दिल्ली में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 10 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है. दिल्ली में अब कोरोना के मामले 10 हजार 54 है, हालांकि राहत की बात ये है कि मौत के नए मामलों में कोई खास इजाफा नहीं हुआ है और बीते 24 घंटे में 299 ही नए मामले सामने आए हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here