घर छोड़कर जंगल में भटक रहे युवक-युवती की पुलिस ने थाने में कराई शादी

बिलासपुर पुलिस ने थाने में एक युवक- युवती की थाने में शादी कराई है.

बिलासपुर पुलिस ने थाने में एक युवक- युवती की थाने में शादी कराई है.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में बिलासपुर पुलिस (Bilaspur Police) ने जंगल में भटक रहे प्रेमी जोड़े (Love birds) को खोज निकाला और थाने में लाकर उनकी शादी (wedding) कराई. इस मौके पर दोनों परिवारों के सदस्य भी थाने में मौजूद रहे.

  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 19, 2020, 11:10 AM IST

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में बिलासपुर पुलिस (Bilaspur Police) ने दो दिलों को मिलाने नेक काम किया है, जिसके बाद से लोग बिलासपुर पुलिस की तारीफ कर रहे हैं. घर वालों के डर से जंगल- जंगल में भटक रहे प्रेमी जोड़े को खोजकर पुलिस (Police) उनको थाने में लेकर आई और दोनों की शादी करावा दी.

प्रेमी से शादी के लिए घर छोड़कर जंगल में भटक रही युवती और युवक को पुलिस ने जंगल से खोजा और थाने में ले आई. इसके बाद पुलिस ने युवक और युवती दोनों के परिवार वालों तो बुलाया और शादी के लिए राजा किया. जब दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गये तो छाने में ही जयमाला डलवाकर पुलिस ने युवक और युवती की शादी करवा दी.

छत्तीसगढ़ः पुलिस का सायरन सुन तालाब में कूदा युवक, बचाने गया गोताखोर भी गायब, दोनों की हो रही तलाश
जानकारी के अनुसार दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और साथ रहना चाहते थे, लेकिन घरवाले इसके लिए तैयार नही थे, जिसके चलते युवती परेशान होकर घर छोड़कर चली गई थी. रास्ता समझ नहीं आने पर वह जंगल में भटक रही थी. कोई रास्ता नहीं सूझ रहा था, जिसके बाद उसने रक्षा टीम को फोन कर मदद की गुहार लगाई. रक्षा टीम ने मोबाइल लोकेशन के अनुसार युवती को जंगल से ढूंढकर केंदा चौकी लायी.रक्षा टीम ने युवती से पूछताछ की तो मामले के बारे में उसे जानकारी मिली. इसके बाद रक्षा टीम ने उस लड़की की पसंद के लड़के से शादी कराने की जिम्मेदारी उठाई. इसेक बाद पुलिस ने युवक-युवती के परिजनों को बुलाया और समझाइश दी. दोनों परिवार की रजामंदी और परिजनों की उपस्थिति में पुलिस ने दोनों का थाने में विवाह करा दिया. विवाह में वर-वधु को पुलिस की रक्षा टीम और केंदा चौकी के समस्त स्टाप ने शुभकामनाएं दी. इस शादी के बाद प्रेमी जोड़ा खुश है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here