साउथ एक्ट्रेस शर्मिला मांडरे एक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गई हैं. इस दौरान कार में शर्मिला के साथ उनका दोस्त भी मौजूद था. पुलिस ने सभी लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया. इस हादसे में एक्ट्रेस को कई गंभीर चोटें आई हैं. अभी सभी लोगों का इलाज जारी है. इस बीच शर्मिला की इस पर प्रतिक्रिया आई है और उन्होंने कहा कि उन्हें बीमार थी इसलिए घर से बाहर निकली थीं.
एक्ट्रेस ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, ‘मुझे 4 अप्रैल की सुबह पेट में दर्द हो रहा था इसलिए मैंने अपने दोस्त लोकेश और Dawn Thomas को बुलाया था. इन लोगों के पास कर्फ्यू पास था जिससे वह मुझे अस्पताल ले जा सकते थे. अस्पताल जाते हुए हमारा एक्सीडेंट हो गया. Dawn कार चला रहा था और मैं पिछली सीट पर बैठी हुई थी. हादसे में मेरी गर्दन में चोट लगी और मैं बेहोश हो गई.’
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रही थी- शर्मिला मांडरे
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शर्मिला मांडरे पार्टी से लौट रही थीं, जिस दौरान ये एक्सीडेंट हुआ. एक्ट्रेस ने सभी रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज कर दिया है. शर्मिला ने कहा, ‘मैं किसी भी पार्टी से घर नहीं लौट रही थी. मीडिया रिपोर्ट्स में गलत जानकारी दी गई है. हमारे देश में जब से ये महामारी फैली है मैं सोशल डिस्टेंसिंग पर ही जोर दे रही हूं और मैं नियमों का पालन नहीं करने वाली अंतिम व्यक्ति बनूंगी.’
View this post on Instagram
this one a candid one … me trying to prep before a 📸
भीषण सड़क हादसे का शिकार हुईं एक्ट्रेस शर्मिला मांडरे, अस्पताल में हैं भर्ती
हिमांशी खुराना के लिए कवि बने आसिम रियाज, शेयर किया रोमांटिक पोस्ट
एक्ट्रेस शर्मिला मांडरे ने दावा किया है कि वह कार नहीं चला रही थीं. जबकि कार के ड्राइवर वाली साइड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है. अगर Dawn Thomas कार चला रहा था तो उसे ज्यादा चोट लगनी चाहिए थी, लेकिन सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि Dawn पूरी तरह ठीक नजर आ रहा है. यहां तक कि उसे कोई स्क्रैच तक भी नहीं आया है. पुलिस ने अपनी FIR में भी Dawn का नाम शामिल नहीं किया है.

