चाहे जितना भंयकर हो कंधे-कमर का दर्द ये पत्तियां कर देंगी जड़ से खत्म, Ayurveda डॉक्टर से जानें सेवन का तरीका – ayurveda doctor ela shared benefits of curry leaves in shoulder pain backache and cervical spondylosis

करी पत्ता या मीठी नीम (Curry Leaves)अपने स्वाद और सुगंध के वजह से भारतीय रसोई में खूब इस्तेमाल किया जाता है। दही से बनने वाली कढ़ी इसके बिना इतनी अधूरी है कि इसे पत्ते को कढ़ी पत्ता भी कहते हैं। हालांकि ज्यादातर लोग इसके स्वाद के अलावा इसके औषधिय गुणों से वाकिफ नहीं होते हैं लेकिन यह कई शोधों और आयुर्वेद में भी माना गया है कि नियमित करी पत्ते का सेवन आपके सेहत के लिए बहुत लाभकारी है।

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉक्टर ईला
कहती हैं कि बहुत से लोग जानते हैं कि करी पत्ते बालों के लिए अच्छे होते हैं लेकिन मैं आपको बता दूं कि करी पत्ते में कई सारे पोषक तत्व और विटामिन मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

इस नुस्खे से करें कंधे-कमर के दर्द का रामबाण इलाज

​करी पत्तों में मौजूद विटामिन और पोषक तत्व

एक्सपर्ट बताती हैं कि विशिष्ट गंध और तीखे स्वाद के अलावा, करी पत्ते विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन बी 2, कैल्शियम और आयरन का एक समृद्ध स्रोत हैं। इसके अलावा करी पत्ता दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल प्रभाव भी होता है।

​कंधे और कमर दर्द में राहत पहुंचाता है

आयुर्वेद डॉक्टर बताती हैं कि जो लोग ज्यादा गाड़ी चलाते हैं या डेस्क जॉब करते हैं उन्हें करी पत्ते का सेवन जरूर करना चाहिए। दरअसल, इन लोगों कंधे और कमर दर्द की समस्या ज्यादा होती है। साथ ही सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस के मरीजों के लिए भी करी पत्ते का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

सूजन और संक्रमण की समस्या को कम करता है

करी पत्ते में एंटी इंफ्लेमेंटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होता है जो शरीर में होने वाले सूजन को करता है साथ ही संक्रमण से शरीर को बचाता भी है।

​दिमाग के लिए भी फायदेमंद

एक्सपर्ट बताती हैं कि करी पत्ते के अर्क में मस्तिष्क की रक्षा करने वाले विभिन्न एंटीऑक्सिडेंट ग्लूटाथियोन पेरोक्सीडेज (जीपीएक्स), सुपरऑक्साइड डिसम्यूटेज (एसओडी), और ग्लूटाथियोन रिडक्टेस (जीआरडी) होते हैं। ये हमारे मस्तिष्क को ऑक्सीडेटिव क्षति और अल्जाइमर रोग जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव स्थितियों से बचाते हैं और याददाश्त में सुधार भी करते हैं।

​औषधि फायदों के लिए कैसे करें करी पत्ते का सेवन

एक्सपर्ट बताती हैं कि रोज सुबह खाली पेट या दिन में दो बार हल्के नाश्ते के बाद करी पत्तों का काढ़ा पीना सेहतमंद होता है। इससे शरीर को करी के पत्तों में मौजूद पोषक तत्व और विटामिन का भरपूर लाभ मिल पाता है।

​कैसे तैयार करें काढ़ा

15-20 करी पत्तों लें और इसे दो गिलास पानी में तब तक उबाले जब तक यह आधा न हो जाए। अब इसे छान लें और इसे ठंडा करके दिन में दो बार पिएं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here