चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग कोरोना को मात देकर लौटे घर
भोपाल : सोमवार, अगस्त 24, 2020, 20:48 IST

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग कोरोना को मात देकर वापस अपने निवास पहुँच चुके हैं। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद मैं होम क्वारंटाइन हुआ था, किन्तु तबीयत ख़राब होने के कारण चिरायु मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हुआ। न्यूमोनिया डायग्नोज़ होने के बाद अस्पताल में उसका इलाज करवाया।
अब मैं स्वस्थ महसूस कर रहा हूँ
मंत्री श्री सारंग ने कहा आज सोमवार को मेरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने से मुझे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। डॉक्टर्स की सलाह अनुसार एक हफ़्ते के होम आइसोलेशन के बाद मैं पुनः आपके बीच उपस्थित होऊँगा।
दुर्गेश रायकवार
Source link

