चुनावी रेस में शामिल रैपर ने कहा-मेरे पास ट्रंप से ज्यादा पैसा| Hindi News, दुनिया

नई दिल्लीः साल 2020 के अंत में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव (US Election 2020) होना है. मैदान में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से जो बाइडन खड़े हैं. दोनों के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है. इस बार अमेरिकी प्रेसीडेंट चुनावी रेस में मनोरंजन जगत से ताल्लुक रखने वाले रैपर कान्ये वेस्ट (Kanye West) भी शामिल हैं. जबसे उन्होंने अमेरिका में चुनाव लड़ने की घोषणा की है तबसे उन्हें लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है.

अब उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने चुनावी रेस से जुड़ी बातों पर चर्चा की. इस इंटरव्यू में कान्ये वेस्ट ने इस बात से साफ तौर पर इनकार किया है कि वे अमेरिकी चुनावों में किसी भी तरह के षड़यंत्र का हिस्सा हैं. अमेरिकी रैपर ने चुनावों में जो बाइडन (joe biden) से वोट खींचने से साफ मना किया है. 

अमेरिका में चुनाव
बता दें कि कान्ये वेस्ट के खिलाफ हाल ही में तमाम लोगों ने आरोप लगाए थे कि रिपब्लिकन पार्टी ने राष्ट्रपति पद को लेकर डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के मामले में मदद करने के लिए कान्ये वेस्ट को पैसे दिए. इन आरोपों से इनकार करते हुए कान्ये ने कहा कि उसके पास ‘ट्रंप से ज्यादा पैसा है’ और इसलिए कोई भी उसे खरीद नहीं सकता था.

किम कार्दशियन के पति कान्ये वेस्ट ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के जरिए घोषणा की है कि वो अमेरिका में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव लड़ने जा रहे हैं. उन्‍होंने ट्वीट कर कहा था, ”भगवान पर विश्वास रखते हुए हमें अब अमेरिका के उस वादे को समझना चाहिए, एक विजन के साथ देश के भविष्य के बारे में सोचना चाहिए. मैं अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव लड़ने जा रहा हूं.”

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करने वाले कान्ये वेस्ट का चुनाव लड़ना काफी मायने रखता है. अब वो इस रेस में कितना आगे जाते हैं ये तो समय बताएगा लेकिन उनका ये ऐलान सभी में उत्सुकता बढ़ा रहा है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here