निगम ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है.
लोगों से बार-बार अपील की जा रही है कि वे घर से मास्क पहनकर ही बाहर निकलें, लेकिन कुछ लोगों पर इन तमाम नियमों, निर्देशों और नसीहतों का कोई असर नहीं पड़ रहा है.
राजधानी के लाखेनगर इलाके में बुधवार को नगर निगम जोन 7 में नगर निवेश विभाग की टीम ने बीना मास्क पहने घूम रहे 80 लोगों पर जुर्माना लगाया. जोन कमिश्नर विनोद पाण्डेय और स्वच्छता निरीक्षक डीएस राजपूत की मौजूदगी में जब टीम कार्रवाई करने निकली तब केवल लाखेनगर इलाके में ही 80 लोग बीना मास्क के घूमते मिले. चैकिंग में बिना मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को तोड़ने वाले 80 लोगों पर कुल 8200 रुपए जुर्माना लगाया गया.
समझाइश देने निगम का नया पैतरा
निगम ने न सिर्फ नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया बल्कि उनको मास्क भी दिया. अधिकारियों को संबंधित लोगों को कड़ी हिदायत दी और भविष्य में दोबारा ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए जुर्माना वसूला. मालूम हो कि कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव से सुरक्षा के लिए नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार के निर्देशों के बाद जोन सहित बाजार वाले इलाकों में भी अभियान चलाकर लोगों को समझाइश दी जा रही है.राजधानी के सभी जोन कमिश्नरों को निर्देश दिया गया है कि बिना मास्क के खुले में घूमते हुए लोगों पर तुरंत कार्रवाई की जाए. साथियों ने मास्क वितरित कर कड़ी चेतावनी दी जाए. फिलहाल निगम लगातार शहर भर में कार्रवाई कर रहा है. रोजाना लोग नियम तोड़ते पकड़े भी जा रहे हैं. आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. ऐसे में लोगों को बार-बार सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए घर से बाहर न निकलने की अपील की जा रही है.
ये भी पढ़ें:
गर्मी के 60 दिन बीत गए, अब रायपुर नगर निगम को आई रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की याद
Unlock 1 में लापरवाह हुआ ‘हॉटस्पॉट’ कोरबा, कहीं थूकते तो कहीं धुएं का छल्ला बनाते दिखे लोग
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: June 4, 2020, 6:47 AM IST

