चेन्नई: हिंसक भीड़ ने तोड़ दी थी एंबुलेंस, अकेले कब्र खोद डॉक्टर दोस्त को दफनाया – Chennai doctor tale dr simon died covid 19 corona virus tamilnadu

  • बीच सड़क पर पड़ी रही डॉक्टर की बॉडी
  • मृत डॉक्टर के दोस्त ने सुनाई खौफनाक कहानी

चेन्नई के न्यूरोसर्जन डॉ सिमोन हर्क्यूलस की कोरोना से मौत के बाद उनकी बॉडी के साथ जो सलूक हुआ वो बेहद घृणास्पद है. दो कब्रिस्तान में न सिर्फ उनकी बॉडी को दफनाने नहीं दिया गया, बल्कि एक बार तो जिस एम्बुलेंस में डेडबॉडी रखी थी, उसके शीशे तोड़ दिए गए, ड्राइवर को पीटा गया.

इस पूरे घटना के गवाह हैं डॉ सिमोन के मित्र डॉ प्रदीप जो उस वाकये को याद कर सिहर उठते हैं. डॉ प्रदीप रविवार की इस घटना को बताते हुए कहते हैं कि ऐसा तो दुश्मन के साथ भी नहीं होना चाहिए.

डॉ प्रदीप बताते हैं कि किलपॉक कब्रिस्तान में बॉडी दफनाने का लोग विरोध कर रहे थे, इसलिए वे अन्ना नगर कब्रिस्तान जा रहे थे. तभी इगा थियेटर के पास उनके एम्बुलेंस को रोक दिया गया, उसमें डेडबॉडी थी, बदमाशों ने ड्राइवर को पीटा और एम्बुलेंस के शीशे तोड़ दिए.

बीच सड़क में टूटे हुए एम्बुलेंस में डॉक्टर की डेडबॉडी काफी देर तक पड़ी रही. ये उस डॉक्टर के साथ बर्ताव किया गया जिसने उम्र भर लोगों की सेवा की, लेकिन कोरोना की वजह से मौत होने के बाद कुछ लोग उन्हें कब्रिस्तान में दफनाने नहीं दे रहे थे.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

खुद एम्बुलेंस चलाकर डेडबॉडी ले गए डॉक्टर

इस घटना के बाद डॉ प्रदीप ने वहां मौजूद लोगों से रहम की भीख मांगी और एम्बुलेंस ड्राइवर की मदद करने की अपील की. वो शख्स पिटाई से इतना बदहवास हो गया था कि वो गाड़ी चलाने के काबिल नहीं बचा था. इसके बाद पीपीई पहने डाक्टर प्रदीप ने खुद ड्राइविंग सीट संभाली और दो वार्ड ब्वॉय को लेकर डेडबॉडी के साथ किसी तरह एक कब्रिस्तान पहुंचे. इस समय रात के 9 बज रहे थे. 10 से 11 बजे रात तक उन्होंने हंगामा शांत होने का इंतजार किया. तब वहां से निकले.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें

अकेले खोदी कब्र

कब्रिस्तान पहुंचकर एक पुलिसकर्मी की मदद से उन्होंने किसी तरह कब्र खोदी और अपने दोस्त को दफनाया. उस वक्त डॉक्टर के परिवार का भी वहां कोई नहीं था. इस घटना से डॉ प्रदीप इतने खौफजदा हैं कि वो कहते हैं कि ऐसी मौत तो किसी दुश्मन को भी न मिले.

इंडियन मेडिकल एसोसिएयन वेल्लोर ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और कहा है कि क्या डॉक्टरों के साथ ऐसा ही बर्ताव होना चाहिए.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here