चोरी की 7 मोटरसाइकिलों के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

मुरैना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोर गिरफ्तार, 7 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामदमुरैना। शहर में लगातार हो रही वाहन चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए मुरैना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 7 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।पुलिस के अनुसार, थाना सिटी कोतवाली में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी हैदर उर्फ हैद्रीम गुर्जर (25 वर्ष), निवासी पीपरा, थाना कालीदेवी, जिला झाबुआ को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर विभिन्न कंपनियों की सात चोरी की बाइक बरामद कर थाना परिसर में खड़ी कराई गईं।बरामद वाहनों में रॉयल एनफील्ड बुलेट, हीरो एचएफ डीलक्स, होंडा एसपी 110, हीरो स्प्लेंडर, हीरो ग्लैमर और टीवीएस प्लेटिना जैसी मोटरसाइकिलें शामिल हैं।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here