छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों के गुम-चोरी मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

छतरपुर मे पुलिस ने साइबर सेल की मदद से लाखों रुपये कीमत के गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं।,पुलिस ने ये मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटा दिए हैं, जिसके बाद लोगों ने पुलिस का धन्यवाद किया है।,छतरपुर जिले में लंबे समय से मोबाइल गुम और चोरी होने की शिकायतें आ रही थीं।,जिसको गंभीरता से लेते हुए एसपी रजत सकलेचा के निर्देशन में साइबर सेल को टास्क दिया गया।,साइबर सेल ने तकनीकी मदद और IMEI नंबर के आधार पर अलग-अलग जगहों से मोबाइलों को ट्रेस किया।,बरामद हुए मोबाइलों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।,सभी मोबाइलों का सत्यापन कर उनके मालिकों को सौंपा गया है।,पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपने मोबाइल का बिल और IMEI नंबर सुरक्षित रखें, ताकि गुम होने पर आसानी से तलाशा जा सके।,फिलहाल पुलिस का कहना है कि गुम मोबाइलों की तलाश का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here