श्रद्धांजलि सभा के नेतृत्व को लेकर विवाद, एडवोकेट ने अजय तिवारी के खिलाफ एसपी से की शिकायत

छतरपुर जिला मुख्यालय में सवर्ण समाज की श्रद्धांजलि सभा को लेकर विवाद गहरा गया है और मामला एसपी कार्यालय तक पहुंच गया है।,एडवोकेट प्रशांत शर्मा ने अजय तिवारी नाम के व्यक्ति के खिलाफ गाली-गलौज और फर्जी संगठन चलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।,दरअसल 18 सितंबर को सवर्ण समाज के सांसद और मंत्रियों के लिए अदालत के सामने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था।,आरोप है कि भोपाल के एक व्हाट्सएप ग्रुप में के.के. खनेजा ने पोस्ट डाल दी कि इस कार्यक्रम का नेतृत्व अजय तिवारी ने किया है।,प्रशांत शर्मा का कहना है कि कार्यक्रम का नेतृत्व बुद्धिजीवियों ने किया था, अजय तिवारी का कोई लेना-देना नहीं था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो अजय तिवारी ने उन्हें फोन पर और ग्रुप में दो कौड़ी के टुच्चे और कुएं का मेंढक जैसी गालियां दीं।,प्रशांत शर्मा ने अजय तिवारी पर एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर से दो अलग-अलग संगठन चलाने का भी आरोप लगाया है।उनका कहना है कि अजय तिवारी खुद शासकीय कर्मचारी, संविदा इंजीनियर हैं लेकिन खुद को समाजसेवी बताकर संगठन चला रहे हैं, जो नियम विरुद्ध है और जनता को भ्रमित करने वाला है।फिलहाल पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here