छतरपुर में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर कलेक्टर मृणाल मीणा सख्त, लापरवाही बरतने वाले L1 अधिकारियों पर हो रही कार्रवाई

oplus_0

छतरपुर। जिले में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों, खासकर राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतों को लेकर कलेक्टर मृणाल मीणा ने सख्त रुख अपनाया है। शिकायतों के समय पर निराकरण के लिए जिला प्रशासन लगातार समीक्षा कर रहा है। कलेक्टर ने बताया कि हर सोमवार को 200 से 300 दिन पुरानी 25 शिकायतों के शिकायतकर्ताओं को बुलाकर उनकी समस्याएं सीधे सुनी जा रही हैं। इस दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि शिकायतें लंबे समय तक लंबित क्यों रहती हैं।उन्होंने कहा कि जिन मामलों का आसानी से निराकरण किया जा सकता था, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही या जानबूझकर देरी के कारण शिकायतें लंबित रखी गईं, ऐसे L1 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में सीमांकन, खाद, निजी भूमि पर कब्जे और स्वामित्व योजना से संबंधित शिकायतें प्रमुखता से सामने आ रही हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसमी शिकायतों का गंभीरता से और समय पर निराकरण करें, ताकि सीएम हेल्पलाइन की रैंकिंग में छतरपुर जिले की स्थिति बेहतर बनी रहे।

बाइट, मृणाल मीणा कलेक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here