जनसुनवाई के दौरान कलेक्ट्रेट गेट पर हंगामा, NSUI-युवा कांग्रेस पर गेट तोड़ने और आवेदकों से झूमाझटकी का आरोप,

छतरपुर कलेक्ट्रेट में चल रही जनसुनवाई के दौरान जमकर हंगामा हो गया। आरोप है कि NSUI और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बैंड-बाजे के साथ पहुंचे और गेट पर तोड़फोड़ की कोशिश की। इस दौरान लाइन में लगे आवेदकों से भी झूमाझटकी हुई। बाद में कलेक्टर ने तीन लोगों को बुलाकर उनकी सुनवाई की और ज्ञापन लिया। अधिकारी ने कहा है कि CCTV और वीडियो देखकर जांच की जाएगी।बताया जा रहा है कि कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई चल रही थी। कलेक्टर और अन्य अधिकारीगण जनसुनवाई कर रहे थे। जिले के अलग-अलग हिस्सों से लेकर गौरीहार तक के लोग यहां आकर अपनी समस्याएं सुना रहे थे और कलेक्टर सर उनको सुन भी रहे थे।,इसी बीच NSUI और युवा कांग्रेस के झंडे लेकर कुछ लोग आए और जो गेट है, जहां से आवेदक एंट्री करते हैं और अपनी समस्याएं सुनाते हैं, वहां तोड़फोड़ की कोशिश की,एसडीएम का कहना है कि उसी समय लाइन में लगे आवेदक जो दूर-दराज से आए थे, उनसे झूमाझटकी हुई, कुछ लोग गिर भी गए। उन आवेदकों को चेक भी करवाया जा रहा है कि किसी को चोट तो नहीं आई है। यदि चोट आई होगी तो निश्चित रूप से कार्रवाई भी की जाएगी,उन्होंने कहा कि अगर कोई ज्ञापन देना था, कोई बात कहनी थी तो मैसेज करवा देते, हम में से कोई भी वरिष्ठ अधिकारी आकर ज्ञापन ले लेता और बात सुन लेता। यदि कलेक्टर से मिलना होता तो कलेक्टर से भी मुलाकात करवा दी जाती।,बाद में कलेक्टर ने तीन लोगों को बुलाकर उनकी सुनवाई भी की, उनका ज्ञापन भी लिया और आश्वस्त किया कि वो जांच करवाएंगे।एसडीएम ने कहा कि अभी कैमरे और वीडियो देखेंगे, यदि उसमें किसी को चोट पहुंची होगी या कोई दिक्कत आई होगी तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।बाईट-राजल्लन बागरी -एसडीएमबाईट-लोकेंद्र वर्मा – युवक काग्रेंस नेता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here