: एमपी वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एवं बीजेपी नेता संजय नगायच का, टोल कर्मचारियों के साथ कथित विवाद का वीडियो, मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों के बीच बहस हो रही है, और टोलकर्मी संजय नगाइच पर शराब के नशे का भी आरोप लगाते नजर आ रहे है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र में स्थित जोगनिहाई टोलप्लाजा का है, जो लगभग एक महीने के अंदर का बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि टोल टैक्स देने को लेकर शुरू हुई बहस, देखते ही देखते विवाद में बदल गई। वायरल वीडियो में संजय नगायच, कर्मचारियों से कहते सुनाई दे रहे हैं कि वे एमपी वेयरहाउसिंग के अध्यक्ष को नहीं पहचानते, तो कलेक्टर को फोन लगाएं। इस दौरान संजय नगायच टोल कर्मियों से कहते है कि, सबसे एक ही तरह का उपयोग करोगे क्या, रात में चढ़ जाती है क्या। उस दौरान टोल कर्मी भी बहस करते हुए, कहता नजर आ रहा है कि वेयर हाउस बगल में है, पी के साहब आप रखे है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जो लगभग एक महीने के अंदर का बताया जा रहा है।


