छतरपुर: सिजई में 75 जोड़ों का सामूहिक विवाह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- त्योहारों में सरकार की भी हो सहभागिता

छतरपुर के लवकुशनगर के सिजई गांव मे परमानंद जी महाराज साहब के आश्रम में आज निःशुल्क सामूहिक विवाह का बड़ा आयोजन हुआ। अलग-अलग समाजों से आए विपन्न परिवारों के 75 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुये , उन्होंने कहा – विदेश दौरा रद्द करके मैं आपके दर्शन करने आया हूं। त्योहार में सिर्फ सरकारी छुट्टी से काम नहीं चलेगा, सरकार भी उस त्योहार में शामिल हो।,ये उनके संकल्प से स्थापित आश्रम में गौशाला और जन कल्याणकारी ऐसे कई प्रकल्पों को लेकर चलते हैं। महामंडलेश्वर के नाते उन्होंने कई दायित्वों का निर्वहन किया है।,कार्यक्रम में उनके साथ साध्वी ऋतंभरा और बाकी कई संतों के साथ ज्योतिर्मयानंद महाराज साहब भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं।सीएम ने मंच से कहा कि आनंद आ जाता है। ऐसे महाराज जी ने कहा कि जितने त्यौहार हमारे मनाए जाते हैं, इन त्योहारों में कोई ना कोई संदेश छिपा है। इसलिए सरकारी छुट्टी से काम नहीं चलेगा, सरकार भी उस त्यौहार में शामिल हो। जब समाज शामिल होता है तो सरकार को क्यों बहाना चाहिए। इसलिए गोवर्धन जयंती हो या जन्माष्टमी हो,उन्होंने याद दिलाया कि गुरु पूर्णिमा के लिए हमारे वाइस चांसलर के नाम, पहले कुलपति करके जाने जाते थे, हमने राज्य में सरकार से निर्णय किया कि कुलपति के बजाय कुलपति को कुलगुरु कहा जाए। वो तीन साल से हमने निर्णय किया कि सभी विश्वविद्यालय, महाविद्यालय जिनके आधार पर संचालित होते हैं, ऐसे में कुलपति का नाम हमारी गौरवशाली परंपरा से जोड़ा जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here