छत्तीसगढ़ः राजनांदगांव के स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

राजनांदगांव.  छत्तीसगढ़ में नवगठित जिले राजनांदगांव के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के तहत एक शर्मनाक घटना पेश आई है.  य़हां पर एक स्कूली नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला जिले के अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र का है. यहां पीड़ित प्रार्थियों ने अंबागढ़ चौकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के गांव में शासकीय प्राथमिक विद्यालय की अध्ययनरत छात्राओं के साथ आरोपी प्रधान पाठक कॉपी चेक करने के बहाने बालिकाओं पर बुरी नियत रखते हुए उनके शरीर के निजी अंगों से छेड़छाड़ किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए अंबागढ़ चौकी पुलिस ने तुरंत रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रधान पाठक हरीश कुमार मरावी (60) समनापुर जिला डिंडौंरी मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. ग्रामीणों ने इसका जमकर विरोध किया. 9 से 10 छात्राओं के साथ आरोपी प्रधान पाठक ने छेड़छाड़ की है. इसके बाद छात्राओं ने मोर्चा खोलते हुए आरोपी प्रधान पाठक के खिलाफ आवाज बुलंद की और अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पूरे मामले में शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई थी. आरोपी प्रधान पाठक को 24 घंटे के भीतर अंबागढ़ चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है.

एक दो माह से कर रहा था छेड़छाड़

आरोपी प्रधान पाठक द्वारा बीते एक दो महीने से कॉपी चेक करने के बहाने बालिकाओं पर बुरी नीयत रखते हुए छेड़छाड़ की जा रही थी. कुछ छात्राओं ने अपने परिजन को इस पूरे मामले की जानकारी दी जिसके बाद अंबागढ़ चौकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई. पुलिस ने अपराध धारा 354 (क) (1), पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Tags: Brutal rape, Chhattisgarh case, Crime against women


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here