दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले अमलेश्वर में दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी की गई हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को बनारस से गिरफ्तार किया है, जिसमें दोनों हत्यारों सहित लूट और हत्या में सहयोग करने वाले 2 अन्य युवक भी शामिल हैं.
दरअसल, पुलिस की विवेचना में यह बात सामने आई थी कि दो ही हत्यारे हैं, लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो आरोपियों को सहयोग करने वाले 2 अन्य लोग भी पुलिस के हत्थे चढ़े, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों में सौरभ कुमार, अभय कुमार, आलोक कुमार और अभिषेक शामिल हैं, जो यूपी के ही रहने वाले हैं.
हत्यारे पिछले 5 दिन से आरंग में छिपकर रह रहे थे. क्योंकि मृतक सुरेंद्र सोनी भी आरंग का ही रहने वाला है. पुलिस को आशंका है कि इसमें या तो किसी परिचित या फिर परिवार के ही किसी व्यक्ति का हाथ हो सकता है. फिलहाल पुलिस विवेचना कर रही है हत्या के लिए जो समय चुना गया, वह समय हत्यारे जानते थे कि दुकानदार सुरेंद्र सोनी उस वक्त अकेला होता है. हत्या में इस्तेमाल आरोपियों की बाइक को रायपुर से बरामद की गई है. जो कि झारखंड के कोडरमा की रजिस्टर्ड बताई जा रही थी.
लगातार पुलिस इस मामले को सुलझाने में लगी थी. दोनों आरोपियों की पहचान भी पुलिस ने देर रात कर ली थी. इसी बीच बिलासपुर में ब्लैक कलर की कार में रायपुर, बिलासपुर होते हुए मध्य्प्रदेश भागने की का पुलिस को इनपुट मिला. इसके बाद यूपी के बनारस में आरोपियों का फोन लोकेशन मिला. इसके आधार पर पुलिस ने सभी अपराधियो को बनारस से गिरफ्तार कर लिया है और जल्द ही दुर्ग लाकर उन्हें रिमांड में पेश करेंगे. अभिषेक पल्लव (एसपी दुर्ग) ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तारी की पुष्टि की है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Brutal Murder, Gold
FIRST PUBLISHED : October 22, 2022, 08:18 IST
Source link


