कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा विस्तार किया गया है.
Raipur News: असम (Assam Assembly Election 2021) और बंगाल चुनाव (Bengal Election 2021) की सियासत के बीच कांग्रेस ने पार्टी को मजबूत करने संगठन स्तर पर बड़ा विस्तार किया है. 150 के करीब प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है.
गांधी-नेहरू को पढ़ने की दी गई नसीहत
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जिला स्तर पर 150 के करीब प्रवक्ता तो बना दिए हैं मगर उन्हें नियंत्रण कैसे किया जाएगा एक बड़ी चुनौती दिखाई पड़ रही है.. इन्ही चुनौतियों के बीच कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेष नितिन त्रिवेदी ने सभी नव नियुक्त प्रवक्ताओं को पढ़ने की नसीहत दी है. संचार प्रमुख ने सख्त लहजे में नव नियुक्त प्रवक्ताओं को कहा कि पहले वे गांधी को पढ़ें, नेहरू को पढ़ें, सरदार पटेल को पढ़ें, देश के मुद्दों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करें, अध्यन करें तब जाकर मीडिया, सोशल मीडिया पर अपनी बात रखें.
दुष्प्रचार से घबराई कांग्रेस!छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल के रूप में भले ही कांग्रेस काबिज है मगर आज भी सोशल मीडिया पर विपक्षी दलों की धमक साफ दिखाई पड़ती है. जब सोशल मीडिया में विपक्ष हावी है तो सत्ताधारी कांग्रेस को परेशानी तो होगी ही. इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने जिले स्तर पर प्रवक्तों की नियुक्ति की है जो सोशल मीडिया में भी कांग्रेस का पक्ष रखेंगे.
ये भी पढ़ें: UP: जेल में बंद आजम खान पर कसा पुलिस का शिकंजा, 11 मामलों में चार्जशीट दायर
राजधानी में होगा सब का प्रशिक्षण
कांग्रेस के जिला स्तर पर नियुक्त प्रवक्तों को कार्य शुरू करने से पहके कई टास्क दिए गए हैं, जिनमें अध्यनन करना, जानकारी एकत्रित, देश और प्रदेश के मुद्दों को समझना प्रमुख रूप से शामिल है. जब ये सभी प्रवक्ता टास्क पूरा कर लेंगे तब उन्हें राजधानी बुलाकर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा.