छत्तीसगढ़: एक पत्रकार की कोरोना से मौत, पुलिस थाना सील | rajnandgaon – News in Hindi

छत्तीसगढ़: एक पत्रकार की कोरोना से मौत, पुलिस थाना सील

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. (सांकेतिक तस्वीर)

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोराेना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण से ग्रसित राजनांदगांव के एक पत्रकार ने दम तोड़ दिया है. राज्य में कोरोना संक्रमण से ग्रसित मरीजों की संख्या 30 हजार पार हो चुकी है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मौतों के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं. सोमवार को प्रदेश राजनांदगांव जिले में पत्रकार पूरन साहू की कोरोना बीमारी के बाद मौत हो गई. दो दिन पहले उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दो दिन से ही वे वेंटिलेटर पर थे. आज 48 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया. राजनांदगांव में एक अन्य युवक की मौत भी कोरोना संक्रमण के कारण हो गई.

छत्तीसगढ़ में 30 अगस्त की देर रात जारी कोरोना मीडिया बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या 3 हजार 92 हो गई है. इसके अलावा रविवार तक की स्थिति में मौत 269 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है. प्रदेश में​ फिलहाल 13 हजार 520 एक्टिव मरीज हैं. अब तक 16 हजार 330 मरीजों के ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. कोरोना संक्रमण के खतरे के कारण प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल और मंत्री रविन्द्र चौबे होम आइसोलेशन में हैं. क्योंकि इनके संपर्क में आए व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

पुलिस थाना सील
प्रदेश की राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले के एक-एक पुलिस थानों के स्टाफ बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इसके बाद पुलिस थाने को सील कर दिया गया है. राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाने के स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसके अलावा दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाने में पदस्थ्य सिपाही बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिले हैं. खुर्सीपार थाने का कामकाज थाना परिसर में ही टेंट लगाकर किया जा रहा है. जबकि गुढ़ियारी थाने के कामकाज का जिम्मा सरस्वती नगर थाने को सौंप दिया गया है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here