छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में महसूस किए गए भूकम्प के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.9 दर्ज

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भूकंप के झटके.

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भूकंप के झटके.

रविवार को छत्तीसगढ़ के कोरिया और मनेंद्रगढ़ में भूकम्प के झटकों की तीव्रता 3.7 दर्ज की गई, जबकि मध्य प्रदेश के शहडोल में इसकी तीव्रता 3.9 दर्ज की गई. किसी तरह के नुकसान की खबर फिलहाल नहीं है.

रामगढ़/भोपाल. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरिया, मनेन्द्रगढ़ (Manendragarh)और मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शहडोल (Shahdol) में आज भूकम्प (Earthquake) के झटके महसूस किए गए. हालांकि ये झटके बहुत अधिक तीव्रता के नही थे, बावजूद सुरक्षा कारणों से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. महेंद्रगढ़ के लोगों को करीब 20 सेकेंड तक इस भूकम्प का अहसास हुआ. बताया जा रहा है कि जहां झटका आया वह क्षेत्र मप्र और छग सीमा में है. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि बिलासपुर से 122 किमी पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में 3.7 रिक्टर स्केल का भूकम्प 12:54 पर दर्ज किया गया. इसका केन्द्र पृथ्वी के सतह से 10 किमी गहराई पर है. 10-20 किमी के दायरे में कच्चे और कमजोर घर को नुकसान होने की आशंक व्यक्त की गई है.

इसके अलावा, मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल शहडोल जिले में आज दोपहर भूकम्प के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 रही. जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके से लोग घरों से बाहर निकल आए.

राष्ट्रीय भूकम्प विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक, मध्य प्रदेश के शहडोल में भूकंप के झटके दोपहर 12 बजकर 53 मिनट पर महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र कहां था, इसके बारे में अभी तक केंद्र की ओर से किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है. भूकम्प के झटकों की वजह से अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है. हालांकि शहडोल और आसपास के इलाकों में भूकम्प के झटके महसूस होने के साथ ही लोग घरों से बाहर निकल आए. भूकम्प से बचने के लिए लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ चले गए.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here