अजीत जोगी का आज निधन हो गया.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के पूर्व सीएम अजीत जोगी (Ajit Jogi) को कार्डियक अरेस्ट के बाद रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
दरअसल, 9 मई की सुबह कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) के बाद रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल में अजीत जोगी को भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों का कहना था कि कार्डियक अरेस्ट के बाद अजीत जोगी की धड़कन लगभग रुक गई थी. इसके बाद वे कोमा में चल गए थे. जोगी के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था.
09 मई से अस्पताल में भर्ती
जोगी को दी जा रही थी ऑडियो थेरेपी
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी को ऑडियो थेरेपी दी जा रही थी. होश में लाने के लिए उनका पसंदीदा संगीत सुनाया जा रहा था. इस ऑडियो थैरेपी के बाद उनकी तबीयत में आंशिक सुधार भी हो रहा था. इसके साथ ही उनके दिमाग में कुछ हलचल देखने को मिली रही थी. बताया जा रहा था कि जोगी के आंखों की पुतलियों के फैलाव में भी कुछ कमी आई थी.
ये भी पढ़ें: अजीत जोगीः राजीव गांधी की आगवानी की, उनकी सलाह पर कांग्रेस में आए और बने छत्तीसगढ़ के पहले CM
First published: May 29, 2020, 3:42 PM IST

