छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी को फिर आया हार्ट अटैक, हालत नाजुक, Former cm ajit jogi had another heart attack condition critical health update live | raipur – News in Hindi

रायपुर.  छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी (Ajit Jogi) को फिर एक बार कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) हुआ. नारायणा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका ने इसकी पुष्टि की है. बता दें कि 27 मई की रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था. डॉक्टरों की टीम ने काफी कोशिशों के बाद उनकी स्थिति कंट्रोल की गई थी. जोगी परिवार से सहमित लेकर डॉक्टरों ने गुरुवार दोपहर उन्हें विशेष इंजेक्शन लगाया था. अस्पताल के मुताबिक स्थिति कंट्रोल में थी. फिलहाल अजीत जोगी ही हालत गंभीर बताई जा रही है. बता दें कि डॉक्टरों की टीम लगातार उन्हें मॉनिटर कर रही है. अस्पातल की ओर से शुक्रवार सुबह करीब 10.45 जारी मेडिकल बुलेटिन में उनकी हालत हिमोडायनमिकली स्थिर बताई गई थी.

श्री नारायणा अस्पताल के मैनिजिंग डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका के हवाले से शुक्रवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया था कि अजीत जोगी का स्वास्थ्य अभी हिमोडायनमिकली स्थिर है. 27 मई की रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था. डॉक्टरों की टीम ने काफी कोशिशों के बाद उनकी स्थिति कंट्रोल की है. गुरुवार को अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने अजीत जोगी के सभी अंगों की जांच की. जोगी परिवार से सहमित लेकर डॉक्टरों ने गुरुवार दोपहर को उन्हें की विशेष इंजेक्शन लगाया है. अस्पताल का कहना है कि ये एक ‘रेयर’ इंजेक्शन है जिसका इस्तेमाल छत्तीसगढ़ में कम होता है. इसे बाद उनका स्वास्थ्य कंट्रोल में है.

09 मई से अस्पताल में भर्ती

9 मई को सुबह करीब 10-11 बजे के बीच अजीत जोगी तैयार होने के बाद अपने लॉन में व्हीलचेयर के माध्यम से टहल रहे थे. उस दौरान गंगा इमली भी खाए थे जिसके बाद उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था. गंभीर स्थिति में राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित नारायणा अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया. तब से लेकर आज तक स्थिति गंभीर बनी हुई है. बीते 15 दिनों से वे कोमा में चल रहे हैं. तो वहीं देशभर के अलग-अलग अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों से टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा कर अजीत जोगी का उपचार किया जा रहा है. उन्हें लगातार वेंटिलेटर के माध्यम से सांस दी जा रही है, तो वहीं उनके ब्रेन को एक्टिव करने के लिए म्यूजिक थेरेपी का भी सहारा लिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: 

पूर्व सीएम अजीत जोगी की हालत गंभीर, सेहत को लेकर डॉक्टरों ने कही ये बात 

COVID-19: कोरोना ने बिगाड़े रिश्ते, पहली बार सुकमा के इस गांव ने सील किया अपना बॉर्डर




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here