नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है.
रविवार को सुरक्षा बल जब पामेड़ क्षेत्र में था तो वहां नक्सलियों के साथ उसकी मुठभेड़ हुई थी और एक नक्सली को मारा गया था. यहां से सुरक्षा बलों के लौटते वक्त दामावरम गांव के करीब तीन नक्सली पकड़ में आए.
नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत पामेड़ और बासागुड़ा थाना क्षेत्र से रविवार को सुरक्षा बलों को रवाना किया गया था. दल जब पामेड़ क्षेत्र में था तो वहां नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी और सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया था. यहां से सुरक्षा बलों के लौटते वक्त दामावरम गांव के करीब तीन नक्सली पकड़ में आए. ये नक्सली पुलिस दल को क्षति पहुँचाने के लिए बारुदी सुरंग लगा रहे थे. उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों से पाइप बम, वायर, बैटरी और, स्वीच बरामद किया है.
तीन नक्सली छुटवाई गांव से पकड़े गएपुलिस अधिकारियों ने बताया कि वहीं एक अन्य घटना में बासागुड़ा थाना से निकले पुलिस दल ने छुटवाई गांव से तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल को नुकसान पहुंचाने के लिए बारुदी सुरंग लगाने समेत अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है.
पुलिस का कहना है कि इन इलाकों में अभी यह अभियान लगातार चलाया जाएगा. हम नक्सलियों से गुजारिश करते हैं कि वे गुनाह के इस धंधे से निकल कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ें.

