छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हाथी के साथ सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैरों तले कुचलकर युवक की मौत

हाथी के हमले में मनोहर पटेल के तीनों दोस्त वहां से भाग गए लेकिन वो उसकी पकड़ में आ गया (फाइल फोटो)

वन अधिकारी ने बताया कि हाथी सेल्फी (Selfie) लेने का प्रयास कर रहे लोगों की तरफ अचानक दौड़ा, जिसके बाद उनमें से तीन लोग भाग निकले जबकि मनोहर पटेल उसकी पकड़ में आ गया. इसके बाद हाथी ने उसे अपने पैरों से कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई

  • News18Hindi

  • Last Updated:
    February 28, 2021, 8:38 PM IST

रायगढ़. सेल्फी लेने का शौक कितना भारी पड़ सकता है इसकी बानगी छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में देखने को मिली है. यहां के रायगढ़ (Raigarh) जिले के गुढ़यारी गांव में रविवार को जंगली हाथी ने 21 साल के एक युवक को अपने पैरों तले कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. वन विभाग के अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी. रायगढ़ वन संभाग के मंडल वन अधिकारी प्रणय मिश्र ने बताया कि यह घटना रविवार की सुबह गुढयारी गांव में उस वक्त हुई जब मनोहर पटेल और उसके तीन दोस्त हाथी के साथ सेल्फी (Selfie) लेने का प्रयास कर रहे थे.

उन्होंने बताया कि उस समय बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां जमा हो गये जब वन अधिकारी हाथी को जंगल में खदेड़ने का प्रयास कर रहे थे. इस दौरान मनोहर पटेल और उसके तीन दोस्त सेल्फी लेने के लिये जंगली हाथी के काफी करीब पहुंच गये थे. उन्होंने बताया कि हाथी अचानक से उनकी ओर दौड़ा, जिसके बाद उनमें से तीन लोग भाग निकले जबकि मनोहर पटेल जंगली जानवर की पकड़ में आ गया. इसके बाद हाथी ने उसे अपने पैरों से कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया है. प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को तत्काल राहत राशि के तौर पर 25 हजार रुपये दिये गये हैं. (भाषा से इनपुट)







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here