छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 6 ट्रेनों को किया रद्द, जानें क्या है वजह

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर आई है. यहां से गुजरने वाली 6 ट्रेनों को दो दिनों के लिए रद्द कर दिया है. ये 6 ट्रेनें शनिवार और रविवार को बंद रद्द रहेंगी. दरअसल रेलवे प्रशासन द्वारा खड़गपुर को तीसरी लाइन से जोड़ने का काम किया जा रहा है. इसी को देखते हुए शनिवार और रविवार को यहां से गुजरने वाली 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

ये ट्रेनें रद्द
1- 21 मई को अहमदाबाद से चलने वाली अहमदाबाद एक्सप्रेस रद्द….

2- 22 मई को हावड़ा से चलने वाली हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस रद्द….

3- 20 मई को पोरबंदर से चलने वाली पोरबंदर संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द….

4- 22 मई को संतरागाछी से चलने वाली संतरागाछी पोरबंदर एक्सप्रेस रद्द….

5- 21 मई को उदयपुर से चलने वाली उदयपुर शालीमार एक्सप्रेस रहेगी रद्द….

6- 22 मई शालीमार से चलने वाली शालीमार उदयपुर एक्सप्रेस रहेगी रद्द….

इसके अलावा 22 मई को हावड़ा से चलने वाली हावड़ा मुंबई मेल 2 घंटे देरी से रवाना होगी. 21 मई को साईं नगर शिरडी से चलने वाली साईं नगर शिरडी हावड़ा एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से रवाना होगी. पुणे हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस भी 4 घंटे देरी से रवाना होगी. 21 मई को कामाख्या से चलने वाली कामाख्या कुर्ला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से रवाना होगी. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली हावड़ा-मुंबई रूट की 6 ट्रेनों को रद्द किया गया है. पश्चिम बंगाल के खड़गपुर स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का भी हवाला दिया गया है.

इसके साथ ही रेलवे प्रशासन ने बताया कि खड़गपुर रेलवे स्टेशन में विस्तार का काम चल रहा है. यहां दोहरी लाइन को अब तीसरी लाइन से जोड़ा जा रहा है. इसी के चलते स्टेशन में ब्लॉक लेकर काम किया जा रहा है. इससे पहले कोयला परिवहन के नाम से छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 40 से अधिक गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है. रेलवे द्वारा लिए गए इस फैसला का विरोध भी देखने को मिल रहा है. साथ ही यात्री ट्रेनें शुरू करने के बाद ही छोटे स्टेशनों के स्टॉपेज को फिर से शुरू करने की मांग भी लोगों द्वारा लगातार की जा रही है.

Tags: Chhattisgarh news, Raipur news


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here