छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में खुदाई के दौरान कुएं का एक हिस्सा ढहा, तीन मजदूरों की मौत

दिन भर के बाद शाम को जब मजदूर काम खत्म करने वाले थे तभी यह दुर्घठना घटी (फोटो: ANI)

शाम को जब मजदूर कुएं की खुदाई का काम खत्म करने वाले थे तभी मिट्टी का एक टीला भरभरा कर गिर गया और सभी छह लोग उसके मलबे के नीचे दब गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुएं का एक हिस्सा ढहने से चीख-पुकार मच गई जिसे सुनकर वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे तीन लोगों को जिंदा बाहर निकाला

कोरबा. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर (Surajpur) जिले में खुदाई के दौरान एक निर्माणाधीन कुएं का हिस्सा ढह गया. इस दुर्घटना में तीन मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई. घटना ओडगी थाना क्षेत्र के धारसेड़ी गांव की है. पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार को छह लोग कुएं की खुदाई कर रहे थे. शाम को जब वो काम खत्म करने वाले थे तभी मिट्टी का एक टीला भरभरा कर गिर गया और सभी छह लोग उसके मलबे के नीचे दब गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुएं का एक हिस्सा ढहने से चीख-पुकार मच गई जिसे सुनकर वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे तीन लोगों को जिंदा बाहर निकाला.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस का एक दल रविवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचा और उसने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

सूरजपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुकरेजा ने बताया कि रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव मलबे से निकाला गया था जिसकी पहचान नानसाई पांडो के रूप में हुई है. वहीं, दागेंद्र सिंह और सज्जन सिंह गोड के शव बाद में दिन में मिले. उन्होंने कहा कि पांडो उस भूखंड का मालिक था जहां मनरेगा योजना के तहत कुआं खोदने का काम चल रहा था.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने सूरजपुर जिला प्रशासन को प्रत्येक मृतक के परिवार को 5.25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्देश दिया है. (भाषा से इनपुट)






Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here