छत्तीसगढ़ के 9वीं पास लड़के ने खुद के लिए डिजाइन की बाइक, कबाड़ से लगाया जुगाड़

धमतरी के युवक ने कबाड़ से जुगाड़ लगाकर बाइक बनाई.

धमतरी के युवक ने कबाड़ से जुगाड़ लगाकर बाइक बनाई.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के धमतरी (Dhamtari) में एक 9वीं पास लड़के ने अपनी पसंद की बाइक (Bike) बना डाली, वो भी कबाड़ और जुगाड़ से.

धमतरी. कहते हैं हुनर और जुनून हो तो कामयाबी मिलने से कोई नहीं रोक सकता. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के धमतरी (Dhamtari) में एक 9वीं पास लड़के ने अपनी पसंद की बाइक (Bike) बना डाली, वो भी कबाड़ और जुगाड़ से. पुराानी कहावत है कहीं का ईंट कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा. कुछ इसी तर्ज पर 5 गाड़ियों के पार्ट्स मिला कर एक नई तरह की बाइक बना दी गई और ये कमाल करने वाला कोई मैकेनिकल इंजीनियरिंग का डिग्री होल्डर नहीं है, बल्कि एक 9वीं पास लड़का है, वो भी गांव में रहने वाला.

सैय्यद सैफ जो धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक के सिंगपुर गांव में रहते हैं. इनके पिता साइकल मैकेनिक थे. सैफ का मन ज्यादा दिनों तक पढ़ाई में नहीं लगा और वो अपने पिता के साथ ही मैकेनिक का काम सीखने लगा. गाड़ियों का काम सीखते-सीखते आज सैफ अपने काम में मास्टर बन गया है. उसकी मास्टरी का सबूत वो बाइक है, जिसे देखते ही रास्ता चलते लोग मुड़ कर आते हैं और बाइक को देख कर सवाल करते है कि ये कैसे बनाई?

इस तरह बनाई बाइक
सैय्यद ने बताया कि उसके द्वारा बनाई गई बाइक में सुजुकी का इंजन, यामाहा की बॉडी, स्कूटर के चक्के लगे हैं. इस तरह ये 5 गाड़ियों का मेल है, इसे बनाने के लिए सैफ ने न कोई ट्रेनिंग ली, न किसी उस्ताद की मदद. सब कुछ खुद से कर लिया. सैफ बताते हैं कि उन्हें इस तरह की अनोखी बाइक बनाने का जुनून है. इस बाइक को काफी लोग खरीदना चाहते हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here