छत्तीसगढ़: कोरोना से लड़ाई में अन्नदाता बने दानदात, CM भूपेश बघेल ने कहा- अब जीत लेंगे जंग Chhattisgarh: Annadata became the donor in the battle with Corona, CM Bhupesh Baghel said – Now we will win the battle | kawardha – News in Hindi

छत्तीसगढ़: कोरोना से लड़ाई में अन्नदाता बने दानदाता, CM भूपेश बघेल ने कहा- अब जीत लेंगे जंग

किसानों ने दान की राशि.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना वायरस (Corona Virus) की लड़ाई में अब किसान (farmer) भी अपना सहयोग देने के लिए मैदान में उतर गये हैं.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना वायरस (Corona Virus) की लड़ाई में अब किसान (farmer) भी अपना सहयोग देने के लिए मैदान में उतर गये हैं. छत्तीसगढ़ किसान प्रधान प्रदेश है, जहां कोरोना ने किसानों की रीढ़ तोड़ कर रख दी है, लेकिन ऐसे में अब यहीं किसान एक मिसाल देने के लिए सामने आ कर खड़े हो गये हैं. प्रदेश के कबीरधाम जिले के किसानों ने ऐसी ही मिसाल पेश की है. किसानों ने अपने समर्थन मूल्य पर बेचे गये धान की अंतर की राशि में से 50 रुपये प्रति क्विंटल मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान दे दिया है.

किसानों की इस पहल की जानकारी प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने खुद ट्विटर पर दी. सीएम ने लिखा— कबीरधाम जिला के किसान भाइयों द्वारा लिखा यह पत्र हम सबको इस कठिन समय में बहुत संबल देता है, इन अन्नदाताओं ने अब समर्थन मूल्य पर बेचे गये धान की अंतर की राशि में से 50 रुपए प्रति क्विंटल मुख्यमंत्री सहायता कोष में प्रदान किए हैं. अब अन्नदाता ही दानदाता हैं तो जीत सुनिश्चित है. बता दें कि यह सभी किसान कबीरधाम जिले के सारंगपुर (कला) सहकारी समिति के किसान हैं.

समर्थन मूल्य का इंतजार
बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों से 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने का वादा किया है, लेकिन केन्द्र से सहमति नहीं बनने के बाद केन्द्र सरकार द्वारा तय समर्थन मूल्य 1825 रुपये ही किसानों को दिए गए. अंतर की राशि अब तक खाते में नहीं आई है. इसी राशि में से 50 रुपये प्रति क्विंटल दान करने का निर्णय कबीरधाम के किसानों ने लिया है.

ये भी पढ़ें:
मंगलसूत्र से जरूरी मास्क: Twitter पर छाई मैरिज कपल की ये खूबसूरत तस्वीर, विधानसभा अध्यक्ष ने भी सराहा

Lockdown 2.0: कोरोना के कारण श्मशान में लॉक हुईं अस्थियां, मुक्ति का इंतजार

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए कवर्धा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 29, 2020, 10:14 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here