छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की सौगात, ECI में की नवस्थापित कैथलैब यूनिट की शुरुआत | raipur – News in Hindi

छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की सौगात, ECI में की नवस्थापित कैथलैब यूनिट की शुरुआत

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंहदेव ने राज्य के लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात दी है (फाइल फोटो)

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंहदेव (Health Minister T.S Singh Deo) के ई-लोकार्पण करने के बाद अब 24 अगस्त से यहां एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और हृदय की अन्य बीमारियों का ट्रीटमेंट शुरू हो जाएगा

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंहदेव (T.S Singh Deo) ने राज्य की जनता को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात दी है. शनिवार शाम साढ़े तीन बजे उन्होंने रायपुर (Raipur) स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (ECI) में नवस्थापित कैथलैब यूनिट का ई-लोकार्पण किया. एसीआई में हृदय रोगों की जांच और निदान के उद्देश्य से लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक कैथलैब मशीन एवं करीब सात करोड़ रुपए की लागत से एडवांस तकनीक वाली अन्य मशीनें स्थापित की गईं हैं.

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और चिकित्सकों से कहा कि प्रदेश में इस प्रकार की मशीनों से संपन्न यह देश का तीसरा शासकीय संस्थान है. उन्होंने सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके परिश्रम और सेवाभाव की. उन्होंने कहा कि हमें गर्व है जो हमारे प्रदेश के शासकीय संस्थानों में इतने योग्य और कुशल चिकित्सक मौजूद हैं.

सिंहदेव ने कोरोना काल में सभी डॉक्टरों और मेडिकल स्टॉफ की निष्ठा की सराहना की और कहा कि यह लैब हमारे प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत हितकारी सिद्ध होगी. एसीआई की स्थापना से अब हमारे राज्य के लोगों को इस प्रकार की सुविधाओं के लिए अन्य राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी. उन्होंने कहा कि शासकीय संस्थान में स्थापित इस लैब से जरूरतमंद वर्ग लाभान्वित होगा.

देश का तीसरा शासकीय संस्थान जहां तीनों मशीनें एक साथ लगाई गईं

वहीं कार्डियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने बताया कि कैथलैब में सात अन्य एडवांस मशीनें स्थापित की गई हैं. इनका उपयोग हृदय की बीमारियों के इलाज में किया जाएगा. इन मशीनों को भाभा एटॉमिक एनर्जी सेंटर से रेडिएशन का लाइसेंस प्राप्त हो चुका है. ईपीएस, आरएफए और आईसीई मशीन को मिलाकर कम्पलीट ईपी लैब तैयार किया गया है. देश में लखनऊ और जम्मू-कश्मीर के बाद यह तीसरा शासकीय संस्थान होगा जिहां यह तीनों मशीनें एक साथ लगाई गई हैं.

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंहदेव के ई-लोकार्पण करने के बाद अब 24 अगस्त से यहां एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और हृदय की अन्य बीमारियों का ट्रीटमेंट शुरू हो जाएगा.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here