छत्तीसगढ़: तेज आंधी-बारिश के दौरान क्वारंटाइन सेंटर पर गिरा पेड़, 40 मजदूर थे मौजूद | Chhattisgarh Trees fell on quarantine center during strong storm rains 40 people were present nodgm chhsc | sukma – News in Hindi

तेज हवा और बारिश ने भी काफी नुकसान किया है.

सुकमा (Sukma) जिले के दोरनापाल (Dornapal) में शनिवार देर शाम को अचानक मौसम बदला. इस दौरान तेज आंधी व बारिश ने शहर में कोहराम मचा दिया.

सुकमा. सुकमा (Sukma) जिले के दोरनापाल (Dornapal) में शनिवार देर शाम को अचानक मौसम बदला. इस दौरान तेज आंधी व बारिश ने शहर में कोहराम मचा दिया. तेज हवा के कारण कई घरों की छतें उड़ गईं. उसके बाद हुई बारिश ने भी काफी नुकसान किया है. जानकारी मिली है कि यहां के करीगुड़म आश्रम में क्वारंटाइन सेंटर (Quarantine Centre) बनाया गया है. इस आश्रम पर एक पेड़ गिर गया. इस दौरान वहां 40 लोग मौजूद थे. हालांकि इस घटना में किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है. इसकी जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार की टीम मौके पर पहुंची. पदाधिकारियों ने पीड़ित लोगों को मुआवजा (Compensation to Affected People) देने की बात कही है.

शनिवार देर शाम अचानक बदला मौसम

दरअसल जिले के दोरनापाल में शनिवार देर शाम करीब 6.30 बजे अचानक मौसम बदल गया. आसमान में गरज के साथ तेज हवा चलने लगी. हवा इतनी तेज थी कि दोरनापाल स्थित कई घरों की छत भी उड़ा ले गई. साथ ही क्ववारंटाइन सेंटर भवन पर पेड़ गिर गया. इसके अलावा घरों के सामने खड़े ट्रैक्टर व गाड़ी पर भी पेड़ गिर गये. अचानक आए इस तूफान से बचाव के लिए लोग कुछ कर पाते, उससे पहले बारिश शुरू हो गई. इस कारण घर में रखे सामानों का भी नुकसान हुआ है.
क्वारंटाइन सेंटर के कमरों में मौजूद थे 40 लोगक्वारंटाइन सेंटर के एक कर्मचारी ने बताया कि जिस वक्त तूफान आया उस समय सेंटर के कमरों में 40 मजदूर मौजूद थे. अचानक तूफान आने के बाद एक पेड़ भवन पर गिर गया. हालांकि वक्त रहते सभी मजदूरों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया. भवन को थोड़ा नुकसान हुआ है.

नहीं हुई है किसी तरह की जनहानि, प्रशासन ने किया सर्वे

दोरनापाल तहसीलदार महेन्द्र लहरे ने बताया कि हमारी टीम ने नगर का दौरा किया. उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को मामूली चोट आई है. जिन्हें हॉस्पिटल भेज दिया गया था. उन्होंने बताया कि आरबीसी 6, 4 के अन्तर्गत प्रभावितों का सर्वे किया जा रहा है. इन सभी को आज मुआवजा राशि उपलब्ध करा दी जाएगी.

 

ये भी पढ़ें:

 

1 साल में 7 तूफानों ने मचाई ‘तबाही’, अब एमफान को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए सुकमा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 17, 2020, 11:59 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here