नारायणपुर में माओवादियों ने किया आईईडी ब्लास्ट. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Narayanpur IED Blast: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में माओवादियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है. जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान शहीद. हादसे में 12 जवान घायल हो गए हैं.
नारायणपुर एसपी मोहित गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों से भरी बस को माओवादियों ने अपना निशाना बनाया है. माओवादियों द्वारा लगाए गए लैंड माइंस की चपेट में यात्री बस आया है. ब्लास्ट के दौरान बस में सुरक्षा बल के जवान भी सफर कर रहे थे. ब्लास्ट के बाद बस पलट गई. इस वजह से बस में सवार कई यात्री घायल हो गए. एसपी ने कहा कि अतिरिक्त फोर्स को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है.
तीन जवान शहीद
छ्त्तीसगढ के नारायणपुर में नक्सलियों ने डीआरजी के जवानों से भरी बस को अपना निशाना बनाया है. ब्लास्ट में तीन जवान शहीद हो गए हैं. इसके साथ ही कई जवानों के घायल होने की भी खबर है. सर्च ऑपरेशन से लौट रही बस को आईईडी ब्लास्ट कर माओवादियों ने उड़ाया है. इलाके की सर्चिंग के बाद 3 डिटोनेटर भी बरामद किए गए है. हादसे के दौरान बस में 24 जवान सवार थे.ये भी पढ़ें: फतेहाबाद जेबीटी शिक्षक हत्याकांड: शराब की रंजीश में बहा खून, शूटर सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
नारायणपुर के कडेनार और मंदोडा के पास माओवादियों ने सर्चिंग से लौट रहे जवानों के बस को निशाना बनाते हुए इस घटना को अंजाम दिया. इलाके में फिलहाल सर्चिंग चल रही है. घायल जवानों को घटनास्थल से नारायणपुर मुख्यालय लाने की कोशिश की जा रही है. वहीं जगदलपुर एयरपोर्ट से दो एमआई 17 हेलीकॉप्टर को नारायणपुर रवाना किया गया है. ये दोनों हेलीकॉप्टर घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाएंगे.


