छत्तीसगढ़: नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने किया कटाक्ष, बोले- अपने ही MLA का पुतला फूंक रहे कांग्रेस कार्यकर्ता Chhattisgarh: Leader of Opposition Kaushik sarcastically, said

नई दिल्ली/रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा (Chhattisgarh Assembly) में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक (Dharamlal Kaushik) ने कांग्रेस (Congress) पर कटाक्ष किया है. कौशिक ने कहा कि बीजेपी ने जैसे सदस्यता अभियान चलाया था, अब कांग्रेस भी वैसे ही सदस्यता अभियान शुरू कर रही है. कांग्रेस ने पहले भी सदस्यता अभियान चलाया था, मगर सफल नहीं हुए थे. अब सरकार में रहकर अभियान चलाएंगे तो शायद सफल हो जाएं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की कतार लगी हुई है. सरकार आती जाती रहती है. राज्य में कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ काम कर रहा हैं. कोशिश कर रहे है कार्यकर्ताओ को जगह मिलती रहे. उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय मे भाजपा की सरकार कार्यकर्ता राज्य में बनाएंगे.

नेताप्रतिपक्ष ने बीजेपी सरकार में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और सवन्नी विवाद पर दावा किया कि भाजपा में सबकुछ ठीक चल रहा है. इतना बड़ा परिवार है कहीं कहीं कुछ होगा, मगर कोई विवाद नहीं है. धर्मलाल कौशिक ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि अंतर कलह सड़क पर नजर आने लगी है. कभी भी विस्फोट हो सकता है. कांग्रेस कार्यकर्ता अपने ही विधायक का पुतला फूंक रहे हैं.

विधायक का कॉलर पकड़ रहे

धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अपने ही विधायक का कॉलर पकड़ रहे हैं. विधायक तो मंत्री का घेराव कर रहे हैं. यहाँ तक मंत्री और मुख्यमंत्री में विरोधाभास का खमियाजा राज्य की जनता भुगत रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस निगम मंडल का गठन भी अंदरूनी उठापटक की वजह से नहीं कर पा रही है. उन्होंने कहा कि राज्य में किसानों को महसूस होने लगा कि उन्हें छला गया है. बेरोजगार को भी यह समझ आ गया है, जो वादा किया उसे पूरा नहीं किया.सरकार अपने ही बोझ तले दब जाएगी. भाजपा को इसका लाभ उठाने की जरूरत नहीं है. जनता के बीच अपने मुद्दों पर जाएगे. उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सड़क परियोजनाओ में राज्य को शामिल किया है. इसलिए उनसे मिलकर आभार व्यक्त किया है. छत्तीसगढ़ में सड़क परियोजनाए केंद्र की चल रही है, राज्य की एक भी योजना नहीं चल रही है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here