राज्य में वायरस से संक्रमित 3,172 लोगों की मौत हुई है. (सांकेतिक फोटो)
राज्य के स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 1,368 मामले सामने आए. अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,66,266 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.
राज्य के स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 1,368 मामले सामने आए. अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,66,266 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 2,46,054 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं और 17,040 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 3,172 लोगों की मौत हुई है.
वैक्सीन रखने के लिए 225 लीटर क्षमता वाले 154 आइसलाइन्ड रेफ्रिजरेटर आएंगे
वहीं, गुरुवार को खबर सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए टीका लगाने की तैयारी जोरों पर चल रही है. राजधानी रायपुर में कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine) विमान द्वारा लाई जाएगी. बताया जा रहा है कि वैक्सीन की पहली खेप मुंबई से रायपुर आने की संभावना है. रायपुर में हेल्थ अफसरों ने वैक्सीन को पूरे प्रदेश में सुरक्षित रखने तथा दूसरी जरूरी तैयारियां कर ली हैं. बताया जा रहा है कि वैक्सीन रखने के लिए 225 लीटर क्षमता वाले 154 आइसलाइन्ड रेफ्रिजरेटर यानी आईएलआर भी मिलने शुरू हो गए हैं.जनवरी के शुरुआती हफ्ते में राजधानी आने की संभावना है
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी रायपुर से आईएलआर अलग-अलग जिलों में भेजा जा रहा है. इतना ही नहीं वैक्सीन को सुरक्षित रखने वाले डीप फ्रीजर की खेप जनवरी के शुरुआती हफ्ते में राजधानी आने की संभावना है. बताया जा रहा है कि इस खेप में 68 डीप फ्रीजर होंगे और यह छोटे तथा मंझौले आकार के रहेंगे.

