राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मंगलवार को संक्रमण के 2,507 मामले सामने आए हैं. इनमें रायपुर जिले से 180, दुर्ग से 120, राजनांदगांव से 149, बालोद से 95, बेमेतरा से 23, कबीरधाम से 46, धमतरी से 82, बलौदाबाजार से 66, महासमुंद से 47, गरियाबंद से छह, बिलासपुर से 137, रायगढ़ से 282, कोरबा से 287, जांजगीर- चांपा से 245, मुंगेली से 33, गौरेला- पेंड्रा-मरवाही से 24, सरगुजा से 65, कोरिया से 36, सूरजपुर से 68, बलरामपुर से 20, जशपुर से 54, बस्तर से 107, कोंडागांव से 76, दंतेवाड़ा से 70, सुकमा से 39, कांकेर से 74, नारायणपुर से नौ, बीजापुर से 66 तथा अन्य राज्य से एक मरीज शामिल हैं.
1,37,986 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1,65,279 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और 1,37,986 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं. राज्य में 25,709 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित कुल 1,584 लोगों की मौत हुई है.2,619 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के मामले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं. यहां पर रोज सैकड़ों कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं. बीते 14 अक्टूबर को खबर सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2,619 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. इसके साथ ही राज्य में अब तक कोविड-19 की चपेट में आए कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1,47,866 हो गई थी. राज्य में बीते मंगलवार को 423 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों (Hospitals) से छुट्टी दी गई थी. वहीं, 1,918 संक्रमितों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की थी. राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित नौ और लोगों की मौत हुई थी.


