ऑर्डर पर बनते थे देशी कट्टे, लवकुशनगर पुलिस ने दो हथियार तस्करों को दबोचा

छतरपुर पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली दो फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ऑर्डर पर देशी कट्टे तैयार कर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में सप्लाई करते थे। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपियों की नजर अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों के दौरान अवैध हथियारों की सप्लाई पर थी।

लवकुशनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। एसपी रजत सकलेचा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा किया।पुलिस के मुताबिक, ग्राम किशनपुरा में जितेंद्र उर्फ राजू राजपूत अवैध हथियार बनाते हुए पकड़ा गया। मौके से 315 बोर और 12 बोर के देशी कट्टे, कट्टों के सांचे, नाल, लोहे की दोगनी, लेथ मशीन, हथौड़े सहित हथियार बनाने की सामग्री बरामद की गई।

पूछताछ में जितेंद्र ने महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र निवासी कामता प्रजापति के साथ मिलकर हथियारों की डिमांड पर सप्लाई करने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के खजुरिया पहरा में दूसरी फैक्ट्री पर छापा मारा, जहां कामता प्रजापति को हथियार बनाते हुए गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों के कब्जे से तैयार और अधबने हथियारों के साथ बड़ी संख्या में हथियारों की नाल बरामद की गई हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों के ग्राहकों, हथियारों की सप्लाई और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

बाइट — रजत सकलेचा, एसपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here