छत्तीसगढ़ में कोरोना के 447 नए मामले आए सामने, 4 मरीजों की मौत- Covid19 Update 447 new cases of corona reported in Chhattisgarh 4 patients died nodbk

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,16,311 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. (सांकेतिक फोटो)

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,16,311 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. (सांकेतिक फोटो)

राज्य में शुक्रवार को 17 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों (Hospitals) से छुट्टी दी गई है, वहीं, 352 लोगों ने घर पर पृथकवास की अवधिक पूर्ण की.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 447 नए मामले सामने आये जिससे राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,16,311 हो गई है. राज्य में शुक्रवार को 17 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों (Hospitals) से छुट्टी दी गई है, वहीं, 352 लोगों ने घर पर पृथकवास की अवधिक पूर्ण की. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित चार मरीजों की मौत हुई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज संक्रमण के 447 मामले आए हैं. इनमें रायपुर जिले से 121, दुर्ग से 106, राजनांदगांव से 17, बालोद से तीन, बेमेतरा से सात, कबीरधाम से दो, धमतरी से पांच, बलौदाबाजार से 11, महासमुंद से 19, गरियाबंद से दो, बिलासपुर से 27, रायगढ़ से सात, कोरबा से 15, जांजगीर- चांपा से सात, सरगुजा से 23, कोरिया से 15, सूरजपुर से 23, बलरामपुर से सात, जशपुर से 19, बस्तर से पांच, दंतेवाड़ा से दो, कांकेर से तीन और बीजापुर से एक मरीज शामिल है.

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,16,311 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 3,08,854 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 3577 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 3880 लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 56,802 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 814 लोगों की मौत हुई है.

जानकारी खुद ट्वीट पर कलेक्टर यशवंत कुमार ने दी है
वहीं, कल खबर सामने आई थी कि लोग जांजगीर चांपा जिले में बिना मास्क लगाए सार्वजनिक स्थानों पर आवागमन कर रहे हैं. और वह लोग उनके परिजन खबर देखने के बाद सावधानी जरूर बरतें. जांजगीर के कलेक्टर यशवंत कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं और यशवंत कुमार कोरोना पॉजिटिव उस वक्त हुए हैं. जब उन्होंने कोरोना वैक्सीन का टीका भी लगवा चुके हैं. कोरोना वैक्सीन का पहला टीका उन्होंने आठ फरवरी को लगवाया था और दूसरा टीका सोमवार 8 मार्च को लगवाया था, कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने की जानकारी खुद ट्वीट पर कलेक्टर यशवंत कुमार ने दी है.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here