छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 1000 मरीज आए सामने- Covid 19 Update Corona caught speed again in Chhattisgarh 1000 patients came in front nodbk

24 घंटे में 208 मरीजों ने कोरोना को मात दी है.  (सांकेतिक तस्वीर)

24 घंटे में 208 मरीजों ने कोरोना को मात दी है. (सांकेतिक तस्वीर)

COVID-19 Update: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे के अंदर 1000 नए मरीज मिले हैं. सबसे अधिक दुर्ग जिले (Durg District) में 345 नए मरीज मिले हैं. वहीं, रायपुर में 321 नए संक्रमित सामने आए हैं.

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस (Coronavirus) ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है. रोज सैकड़ों मरीज सामने आ रहे हैं. हालांकि, कोरोना वॉरियर्स और सरकार कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं. इसके बावजूद भी मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. इससे लोगों के बीच भय का माहौल बन गया है. इसी बीच खबर है कि छत्तीसगढ़ में 24 घंटे के अंदर 1000 नए मरीज मिले हैं. सबसे अधिक दुर्ग जिले (Durg District) में 345 नए मरीज मिले हैं. वहीं, रायपुर में 321 नए मरीज मिले हैं.

जानकारी के मुताबिक, 24 घंटे में 10 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है. वहीं, 24 घंटे में 208 मरीजों ने कोरोना को मात दी है. इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 8442 हो गई है. वहीं, कुल पीड़ितों की संख्या बढ़कर 324153 हो गई है. कोरोना से अब तक 3950 लोगों की मौत हुई है. इसी तरह अब तक 311761 मरीज रिकवर हुए हैं.

स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया
इससे पहले छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के तहत स्कूलों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय किया है. सरकार ने अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से सभी स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है. साथ ही होम एग्जाम वाले स्टूडेंट्स को जनरल प्रमोशन देने का भी निर्णय किया गया है. बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में रविवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में स्कूल बंद करने का निर्णय किया गया था, जिसके तहत स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया.बोर्ड परीक्षाएं होंगी समय पर
स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही ऑफलाइन मोड में ली जाएंगी. इन परीक्षाओं में कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी उपाय केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों के अनुसार किए जाएंगे. यह आदेश राज्य सरकार, केन्द्र सरकार और निजी सभी स्कूलों पर लागू होगा. स्कूल शिक्षा विभाग ने रविवार देर शाम इस आशय का आदेश महानदी भवन से जारी कर दिया है.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here