छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण का मामला तेजी से बढ़ रहा है. बीते रविवार को कोविड-19 (Covid-19) के 431 नए मरीज मिले.
राज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना मीडिया बुलेटिन के मुताबिक 26 जुलाई तक की स्थिति में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले साढ़े 7 हजार से पार हो गए हैं. कुल 7 हजार 613 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. इनमें से एक्टिव मरीजों की 2 हजार 626 है. अब तक 4 हजार 944 मरीज ठीक हो चुके हैं. प्रदेश में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले राजधानी रायपुर में सामने आ रहे हैं. बीते रविवार को ही 199 नए केस रायपुर में मिले. इसके अलावा दुर्ग में 80 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है.
ये भी पढ़ें: पुणे में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि के बाद फ्लाइट से लखनऊ आया मरीज, तबीयत बिगड़ी तो मचा हड़कंप
सीएम हाउस में बैठकप्रदेश के मुखिया सीएम भूपेश बघेल के आवास में सोमवार को मंत्रियों की बैठक बुलाई गई है. बैठक दोपहर 12 बजे से होगी. प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण और स्थिति पर बैठक में चर्चा होनी है. इस बैठक में ही लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर भी निर्णय लिया जा सकता है. इसके अलावा राज्य में कोरोना के उपचार के लिए बेड और अन्य संसाधनों की उपलब्धता को लेकर भी रणनीति बैठक में तैयार की जा सकती है. सीएम भूपेश की अध्यक्षता में ये अहम बैठक होगी.

