छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोट, 1066 नए मरीज आए सामने, 4 की मौत- Covid19 Update Corona explosion in Chhattisgarh 1066 new patients come 4 killed nodbk

पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित चार मरीजों की मौत हुई है.  (सांकेतिक फोटो)

पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित चार मरीजों की मौत हुई है. (सांकेतिक फोटो)

राज्य में बृहस्पतिवार को 26 लोगों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पतालों (Hospitals) से छुट्टी दी गई, वहीं 260 लोगों ने गृह-पृथक-वास पूरा कर लिया.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण (Corona virus Infection) के 1066 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 3,20,783 हो गई है. राज्य में बृहस्पतिवार को 26 लोगों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पतालों (Hospitals) से छुट्टी दी गई, वहीं 260 लोगों ने गृह-पृथक-वास पूरा कर लिया. पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित चार मरीजों की मौत हुई है. छत्तीसगढ़ में पिछले दो माह के दौरान यह पहली बार है जब एक ही दिन में बड़ी संख्या में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले आए हैं.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज संक्रमण के 1066 मामले आए. इनमें रायपुर जिले से 310, दुर्ग से 281, राजनांदगांव से 59, बालोद से आठ, बेमेतरा से 17, कबीरधाम से सात, धमतरी से 33, बलौदाबाजार से आठ, महासमुंद से 22, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से 77, रायगढ़ से 10, कोरबा से 17, जांजगीर-चांपा से 31 और मुंगेली में छह नए मामले सामने आए. इसके अलावा सरगुजा में 60, कोरिया से 37, सूरजपुर से 30, बलरामपुर से 15, जशपुर से 19, बस्तर से आठ, कोंडागांव से चार, दंतेवाड़ा से दो, कांकेर से तीन और नारायणपुर में संक्रमण का एक नया मामला सामने आया. अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,20,783 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 3,10,838 मरीज इलाज के बाद संक्रमणमुक्त हुए हैं और राज्य में 6025 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में अब तक वायरस से संक्रमित 3,920 लोगों की मौत हुई है.

चार मरीज की मृत्यु पहले हुई थी
वहीं, बुधवार को खबर सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 856 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,18,830 हो गई है. राज्य में मंगलवार को 31 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों (Hospitals) से छुट्टी दी गई. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 12 मरीजों की मौत हुई है. इनमें से आठ लोगों की मृत्यु पिछले 24 घंटों के दौरान तथा चार मरीज की मृत्यु पहले हुई है. छत्तीसगढ़ में पिछले दो माह के दौरान यह पहली बार है जब एक ही दिन में बड़ी संख्या में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले आए थे.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here