छत्तीसगढ़ में टीएस सिंहदेव समेत दो मंत्रियों को हुआ कोरोना, महामारी के लौटने का खतरा!

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव समेत दो मंत्रियों को हुआ कोरोना.

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव समेत दो मंत्रियों को हुआ कोरोना.

CG COVID-19 Update: छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा परहेज करने वाले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और राजस्व मंत्री हुए कोरोना संक्रमित. प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से लगातार बढ़ रहे COVID-19 के मरीज.

रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना वायरस पैर पसारता दिखाई दे रहा है. इस बार जो लोग संक्रमित हो रहे हैं, उसकी वजह से अन्य लोगों के संक्रमित होने का खतरा भी बढ़ गया है. सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सोमवार दोपहर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने की खबर आई. मंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों अंबिकापुर दौरे से वापस रायपुर लौटे मंत्री कोरोना संक्रमित हो गए हैं.

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि वे अभी स्वस्थ हैं, लेकिन हल्की सर्दी और खांसी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं. मंत्री ने उन सभी लोगों से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर अपनी जांच कराने का आग्रह किया है जो बीते दिनों में उनके संपर्क में आए थे. इस बीच, रविवार की रात करीब 12 बजे सूबे के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी ट्वीट कर खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी. मंत्री ने अपने ट्वीट में बीते 14 दिनों में संपर्क में आए लोगों से भी जागरूक रहने और परीक्षण कराने का आग्रह किया है.

स्वास्थ्य मंत्री का संक्रमित होना बड़ी सबक

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के साथ ही अगर किसी ने सबसे ज्यादा परहेज रखने पर ध्यान दिया, तो वह स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ही हैं. पिछले साल मार्च से लेकर अब तक यानी कि तकरीबन पूरे एक साल तक किसी भी व्यक्ति ने किसी भी माध्यम से मंत्री टीएस सिंहदेव का पूरा चेहरा नहीं देखा होगा, क्योंकि वे इकलौते ऐसे मंत्री हैं जो पूरे समय मास्क लगा कर रखते थे. ना केवल मास्क बल्कि कोरोना गाइडलाइंस का भी पूरा पालन करते थे. अब जबकि वे खुद संक्रमित हो गए तो प्रदेश में इस महामारी के संक्रमण की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

दो-दो विधायक भी हुए संक्रमित

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र जारी है. सत्र के दौरान ही सत्ताधारी दल के विधायक अरुण वोरा और जोगी कांग्रेस विधायक देवव्रत सिंह ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी. यह भी गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. सूबे में कोरोना संक्रमितों की संख्या में फिर तेजी देखने को मिल रही है. करीब एक पखवाड़े तक नियंत्रित दिखाई दे रही बीमारी का संक्रमण फिर बढ़ता दिख रहा है. छत्तीसगढ़ में कुल मरीजों की संख्या तीन लाख को पार कर 314320 तक पहुंच चुकी है. कोरोना से अब तक 3858 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 2820 पर है. सूबे में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 307642 है.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here