छत्तीसगढ़ में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में मिले 13,576 नये मरीज, 107 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं. (फाइल फोटो)

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं. (फाइल फोटो)

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में 24 घंटे में कोरोना (Corona) के 13,576 नए मरीज मिले है. वहीं 107 लोगों की कोरोना से मौत की खबर है. राजधानी रायपुर में सर्वाधिक 3442 नए कोरोना के मरीज मिले है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना (Corona) के 13,576 नए मरीज मिले है. 24 घंटे में रिकॉर्ड 107 लोगों की हुई मौत (Death) हुई है. राजधानी रायपुर में सर्वाधिक 3442 नए कोरोना के मरीज मिले है. वहीं दुर्ग में 1591 नए मरीज मिले हैं.

वहीं पिछले 24 घंटे में 4436 लोगों ने कोरोना को मात दी है. नये आंकडों के अनुसार राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्याअब 98, 856 हो गई है. इसी के साथ ही कुल पीड़ितों की संख्या 45, 6873 हो गई है. कोरोना से अब तक प्रदेश में 5031 लोगों की मौत हो चुकी है. अब तक 352986 मरीज रिकवर हुये हैं.

रायपुर: चैत्र नवरात्र पर मंदिरों में भक्तों की नो एंट्री, मनोकामना ज्योति नहीं जलेगी, मंदिरों के गेट पर आदेश चस्पा

रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की कमी के लिए सरकार का प्लानछत्तीसगढ़ में एक ओर कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है. वहीं. दूसरी तरफ रेमडेसिविर इंजेक्शन, दवाइयों और ऑक्सीजन की कमी परेशानी को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है. रेमडेसिविर की कमी पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो अधिकारियों को मुंबई और हैदराबाद भेजा है. अधिकारी रेमडेसिविर प्रोड्यूस करने वाली कंपनियों से मिलेंगे और उनसे राज्य के लिए पर्याप्त इंजेक्शन की सप्लाई को लेकर चर्चा करेंगे. ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए नए निर्देश जारी किए गए हैं. प्रदेश में बनी ऑक्सीजन का 80% यहीं के मरीजों के लिए इस्तेमाल होगा. सरकारी अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन के नए प्लांट बनाने की भी तैयारी है.

बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण छत्तीसगढ़ में 28 जिलों में से 18 में लॉकडाउन लगाया गया है. रविवार को बिलासुपर में (14 अप्रैल से 21 अप्रैल), सरगुजा में (13 अप्रैल से 23 अप्रैल), बलरामपुर में (14 अप्रैल शाम छह बजे से 25 अप्रैल), मुंगेली (14 अप्रैल से 21 अप्रैल) जांजगीर-चांपा ( 13 अप्रैल शाम छह बजे से 23 अप्रैल तक) जिले में लॉकडाउन की घोषणा की गई है. इन क्षेत्रों में कई तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा रहेगा.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here