छत्तीसगढ़ में कोरोना के चार हजार से ज्यादा केस मिले हैं.
Chhattisgarh COVID-19 Update: पिछले 24 घंटे में 4174 नए कोरोना (Coronavirus) मामलों की पुष्टि की गई है. 43 लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हो गई है.
छत्तीसगढ़ के दो बड़े शेहरों से कोरोना के चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं. रायपुर में 24 घण्टे में रिकॉर्ड 1405 नए मरीज मिले है. दुर्ग में 964, बिलासपुर में 244, राजनांदगांव में 241, महासमुंद में 188, सरगुजा में 145, कोरबा में 112, धमतरी में 108, रायगढ़ में 103 नए मरीजों की पुष्टि हुई है.
दुर्ग में लॉकडाउन
कोरोना वायरस से फैल रहे संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए दुर्ग में संपूर्ण लॉकडाउन करने का ऐलान किया गया है. कलेक्टर ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं. वहीं, जगदलपुर से खबर है कि यहां के रमैया वार्ड को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है. मेडिकल सेवा को छोड़कर सभी प्रतिष्ठानों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. वार्ड में अब तक 72 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं. कोरोना पॉजिटिव की बढ़ती संख्या को देखते हुए कलेक्टर रजत बंसल ने वार्ड को कंटेमेंट जोन बनाने का निर्देश दिया है.ये भी पढ़ें: Switzerland का वेब डेवलपर हरिद्वार में बन गया बेन बाबा, भिक्षा मांगकर सीखता है अध्यात्म का पाठ
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में संक्रमण के तेज प्रसार को नियंत्रित करने यह बहुत जरूरी है कि लॉकडाउन के माध्यम से कोरोना की गतिशीलता को नियंत्रित किया जाए. इसके लिए नागरिकों का सहयोग बेहद जरुरी है. पूर्व में जिले में लॉक डाउन लगाए गए थे और जन सहयोग से कोरोना की पहली लहर को रोक पाने में सफलता मिली थी. इस बार भी कोविड संकट के दौर में धैर्य की जरूरत है, ताकि कोविड संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित किया जा सके. कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि घर में रहें, सुरक्षित रहें. पिछली बार की तरह हमने लॉकडाउन में सम्पूर्ण संयम का परिचय दिया तो कोविड की गंभीरता से पूरी तरह से बच सकेंगे.