छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 89.63 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, सवा 20 लाख किसानों ने बेची अपनी फसल

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है. फाइल फोटो.

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है. फाइल फोटो.

Raipur News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में समर्थन मूल्य पर 27 जनवरी 2021 तक 89 लाख 63 हजार 240 मीट्रिक टन धान (Paddy) की खरीदी हो चुकी है. अभी धान खरीदी के तीन दिन और बाकी है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में समर्थन मूल्य पर 27 जनवरी 2021 तक 89 लाख 63 हजार 240 मीट्रिक टन धान (Paddy) की खरीदी हो चुकी है. अभी धान खरीदी के तीन दिन और बाकी है. दावा किया जा रहा है कि ये रिकॉर्ड खरीदी है, राज्य बनने के बाद पहली पर इतनी बड़े पैमाने पर किसानों ने समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचा है. अब तक राज्य के 20 लाख 25 हजार किसान अपना धान बेच चुके है. प्रदेश में कस्टम मिलिंग के लिए 31 लाख 12 हजार 636 मीट्रिक टन धान का डीओ जारी किया जा चुका है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा अब तक 28 लाख 66 हजार 160 मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है.

खरीफ वर्ष 2020-21 में 27 जनवरी 2021 तक राज्य के बस्तर जिले में एक लाख 33 हजार 402 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है. इसी प्रकार बीजापुर जिले में 58 हजार 473 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 14 हजार 741 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 2 लाख 85 हजार 706 मीट्रिक टन, कोण्डागांव जिले में एक लाख 36 हजार 340 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 18 हजार 415 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 36 हजार 496 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 4 लाख 46 हजार 690 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है. गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 70 हजार 562 मीट्रिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 7 लाख 93 हजार 483 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में एक लाख 27 हजार मीट्रिक टन, मुंगेली जिले में 3 लाख 57 हजार 607 मीट्रिक टन खरीदी की गई है.

इन जिलों में भी खरीदी
इसी तरह रायगढ़ जिले में 5 लाख 25 हजार 917 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 5 लाख 16 हजार 372 मीट्रिक टन, बेमेतरा जिले में 5 लाख 85 हजार 201 मीट्रिक टन, दुर्ग जिले में 4 लाख 255 हजार  मीट्रिक टन धान खरीदा गया है. जबकि कवर्धा जिले में 3 लाख 92 हजार 649 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 7 लाख 45 हजार 726 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार जिले में 6 लाख 55 हजार 150 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 4 लाख 23 हजार 756 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में 3 लाख 14 हजार  मीट्रिक टन, महासमुंद जिले में 7 लाख 14 हजार 649 मीट्रिक टन, रायपुर जिले में 4 लाख 95 हजार 558 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में एक लाख 46 हजार 807 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में एक लाख 10 हजार 404 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में एक लाख 12 हजार 472 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में एक लाख 59 हजार 141 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में एक लाख 46 हजार 199 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here