छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से आई बाढ़, कई इलाके डूबे, CM भूपेश बघेल ने संभाला मोर्चा | raipur – News in Hindi

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से आई बाढ़, कई इलाके डूबे, CM भूपेश बघेल ने संभाला मोर्चा

छत्तीसगढ़ में बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस आया है. (फोटोः एएनआई)

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में कल शाम से हो रही लगातार बारिश से प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ (Flood) जैसे हालात पैदा हो गए हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने सभी प्रभावित इलाकों के कलेक्टरों को आपदा राहत के इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. बीजापुर (Bijapur) समेत कई जिलों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ (Flood) जैसे हालात पैदा हो गए हैं. लगातार बारिश की वजह से पैदा हुए हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. बाढ़ प्रभावित इलाकों में खास नजर रखते हुए उन्होंने आपदा प्रबंधन संबंधी सभी आवश्यक उपाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा सीएम बघेल ने बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर क्षति का आकलन करने और प्रभावितों को तत्काल मदद मुहैया कराने को भी कहा है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लगातार बारिश को देखते हुए कहा है कि सभी नियंत्रण कक्ष पूरी तरह मुस्तैद रहें और नदी-नालों के पानी पर निरंतर नजर रखी जाए. छत्तीसगढ़ अखबार के मुताबिक बारिश के दौरान जल जनित रोगों को देखते हुए भी सीएम बघेल ने सभी आवश्यक चिकित्सीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्रों में जलजनित रोगों, गैस्ट्रोएंटेराइटिस और सर्पदंश आदि की दवाएं और एंटीडोट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो. सीएम ने हालात को देखते हुए समय से पहले सभी तरह की तैयारियां कर लेने को कहा है.

अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अनुमान आपको बता दें कि राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार शाम से ही रुक-रुककर लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक बस्तर संभाग के भोपालपट्टनम, बीजापुर, भैरमगढ़ एवं रायपुर संभाग के बसना-सराईपाली, पिथौरा में भारी बारिश दर्ज की गई है. लगातार बारिश से कई जगहों पर खेत-खलिहान और सड़कें लबालब हैं और नदियां उफान पर हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी 24 घंटे में प्रदेश में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है. विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक झारखंड व उसके आसपास लो-प्रेशर की वजह से छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश हो रही है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here