छत्तीसगढ़ में विमान से लाई जाएगी कोरोना वैक्सीन, टीका लगाने की तैयारी शुरू

कॉन्सेप्ट इमेज.

कॉन्सेप्ट इमेज.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण से बचने के लिए टीका लगाने की तैयारी जोरों पर चल रही है. राजधानी रायपुर (Raipur) में कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine) विमान द्वारा लाई जाएगी.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण से बचने के लिए टीका लगाने की तैयारी जोरों पर चल रही है. राजधानी रायपुर (Raipur) में कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine) विमान द्वारा लाई जाएगी. बताया जा रहा है कि वैक्सीन की पहली खेप मुंबई से रायपुर आने की संभावना है. रायपुर में हेल्थ अफसरों ने वैक्सीन को पूरे प्रदेश में सुरक्षित रखने तथा दूसरी जरूरी तैयारियां कर ली हैं. बताया जा रहा है कि वैक्सीन रखने के लिए 225 लीटर क्षमता वाले 154 आइसलाइन्ड रेफ्रिजरेटर यानी आईएलआर भी मिलने शुरू हो गए हैं.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी रायपुर से आईएलआर अलग-अलग जिलों में भेजा जा रहा है. इतना ही नहीं वैक्सीन को सुरक्षित रखने वाले डीप फ्रीजर की खेप जनवरी के शुरुआती हफ्ते में राजधानी आने की संभावना है. बताया जा रहा है कि इस खेप में 68 डीप फ्रीजर होंगे और यह छोटे तथा मंझौले आकार के रहेंगे.

इसलिए डीप फ्रीजर जरूरी
जानकारों के मुताबिक आइसलाइंड रेफ्रिजरेटर में किसी बी वैक्सीन को 2 से 8 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान पर रखा जा सकता है, लेकिन डीप फ्रीजर माइनस 15 से लेकर माइनस 25 डिग्री तक का तापमान जेनरेट करने में सक्षम है. डीप फ्रीजर इसलिए भेजा जा रहा है क्योंकि अगर बेहद कम तापमान में रखनेवाली वैक्सीन आई, तो इसकी तुरंत जरूरत होगी क्योंकि इन्हें आइसलाइंड रेफ्रिजरेटर में नहीं रखा जा सकता. जिन वैक्सीन का ब्रिज ट्रायल चल रहा है, उनकी प्रकृति के आधार पर प्रदेश में यह तैयारी की जा रही है।इस काम पर फोकस

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हेल्थ विभाग इस हफ्ते पूरा फोकस कोल्ड चैन क्षमता को बढ़ाने पर कर रहा है, जिसमें केंद्र से आ रहे सभी तरह के उपकरणों को जल्द से जल्द स्टेट वैक्सीन सेंटर संभाग और जिलों के वैक्सीन सेंटर तक पहुंचाने की प्रक्रिया चल रही है. राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि वैक्सीनेशन की तैयारियों की दिशा में हम चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहे हैं. केंद्र से हमें जनवरी के पहले हफ्ते में डीप फ्रीजर मिलेंगे.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here